- Back to Home »
- Discussion , Politics »
- पुख्ता प्रमाण है छापे के लिए सैकड़ों ED अफसरो को भेज रही केंद्र की भाजपा सरकार...कांग्रेस का दावा
Posted by : achhiduniya
05 April 2023
केंद्र की भाजपा सरकार ने केंद्रीय एजेंसियों के लोगों को कांग्रेस नेताओं और
प्रत्याशियों के ख़िलाफ़ छापे मारने के लिए रवाना कर दिया है। कांग्रेस नेता रणदीप
सुरजेवाला ने दावा किया कि उनकी पार्टी के पास इस बारे में प्रामाणिक जानकारी है
कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव के लिए खुद के प्रत्याशी
चुनने में नाकाम रही है। सुरजेवाला ने यह भी दावा किया कि चुनावी राज्य में सामूहिक
तौर पर लोग भाजपा छोड़कर
जा रहे है। सुरजेवाला ने कहा,हमारे पास प्रामाणिक जानकारी
है कि भाजपा अपने
उम्मीदवार नहीं चुन पा रही है और
भाजपा के मंत्री और विधायक चुनाव लड़ने से इंकार कर रहे हैं। कर्नाटक भाजपा में सामूहिक रूप से लोग पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। लगभग 10 विधायक, विधान परिषद सदस्य, पूर्व विधायक, पूर्व विधान परिषद सदस्य, दर्जनों की तादाद में उनके बोर्ड तथा कॉरपोरेशन चेयरमैन ने
इस्तीफा दे दिया है और कांग्रेस में शामिल हो गए
हैं। सुरजेवाला ने कहा,सो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना
आखिरी हथियार इस्तेमाल किया
है
और वह भी पूरी तरह नाकाम होगा। हमारे पास सूचना
है कि इनकम टैक्स और ED के सैकड़ों अधिकारियों को
कर्नाटक भेजा गया है, ताकि समूचे सूबे में कांग्रेस
नेताओं, प्रत्याशियों और संभावित प्रत्याशियों पर छापे मारे जा सकें।
.jpg)
.jpg)
.jpg)