- Back to Home »
- Politics , State News »
- 1000/- V/S 1500/- लाड़ली बहना योजना बनाम नारी सम्मान योजना MP- भाजपा/कांग्रेस चुनावी दंगल शुरू...
Posted by : achhiduniya
02 May 2023
मध्य प्रदेश बीजेपी सरकार ने मुख्यमंत्री लाडली
बहना योजना लागू करते हुए चुनाव में महिलाओं को लुभाने व वोट साधने के लिए माह से
एक हजार रुपये हर महीने दिया जाएगा। इस योजना को काउंटर करने के लिए कांग्रेस नेता
कमलनाथ ने एक हजार बनाम पंद्रह सौ का दांव चल दिया। उन्होंने घोषणा की कि नारी
सम्मान योजना में बिना किसी शर्त के महिलाओं को पंद्रह सौ रुपये महीना दिया
जाएगा।
शिवराज सरकार की लाडली बहना योजना के टक्कर देने के लिए कांग्रेस 9 मई को नारी
सम्मान योजना लॉन्च कर रही है। इसकी शुरुआत
पूरे प्रदेश में एक साथ होगी। योजना की लॉन्चिंग का मुख्य कार्यक्रम कमलनाथ के गृह नगर छिंदवाड़ा में रखा
जा रहा है। इस योजना के लिए कांग्रेसी घर-घर जाकर महिलाओं से फॉर्म भरवाएंगे। इस
योजना के तहत कांग्रेस सरकार बनने पर महिलाओं को 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर और हर महीने 1500 रुपए सम्मान निधि देने का वादा किया गया है। दोनों ही राजनीतिक दलों की नजर
प्रदेश की तकरीबन दो करोड़ 60 लाख महिला मतदाताओं पर हैं।
.jpg)
.jpg)