- Back to Home »
- Politics »
- बेरोजगारो को 3000/-,फ्री 200 यूनिट बिजली,बस यात्रा,आरक्षण 50% से बढ़ाकर 75% कांग्रेस ने किया कर्नाटक चुनावी वादा...
बेरोजगारो को 3000/-,फ्री 200 यूनिट बिजली,बस यात्रा,आरक्षण 50% से बढ़ाकर 75% कांग्रेस ने किया कर्नाटक चुनावी वादा...
Posted by : achhiduniya
02 May 2023
कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपने
घोषणापत्र में कहा है कि बीजेपी द्वारा पारित किए गए अन्यायपूर्ण सभी कानूनों तथा
अन्य जन विरोधी कानूनों को सत्ता में आने के एक वर्ष के भीतर ही रद्द कर दिया
जाएगा। कांग्रेस ने 3 रुपये प्रति किलो गोबर खरीद का वादा राज्य की जनता से किया
है। घोषणापत्र के अनुसार अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार आती है, तो कर्नाटक के लोगों को 200 यूनिट
मुफ्त बिजली दी जाएगी। सत्ता में आने पर कांग्रेस परिवार की प्रत्येक महिला मुखिया
को हर महीने 2,000 रुपये देगी।
अन्न भाग्य में दस किलोग्राम अनाज देने का वादा
किया गया है। आंगनवाड़ी कर्मचारियों का वेतन बढ़ाकर 15 हजार की जाएगा। आरक्षण 50
प्रतिशत से बढ़ाकर 75 प्रतिशत किया जाएगा और
अल्पसंख्यक आरक्षण 4 प्रतिशत बहाल किया जाएगा। घोषणापत्र
के अनुसार युवा निधि के तहत बेरोजगार स्नातकों को एक माह में तीन-तीन हजार रुपये
तथा डिप्लोमाधारी बेरोजगारों को डेढ़-डेढ़ हजार रुपये
दिए जाएंगे। घोषणापत्र में
कहा गया है कि शक्ति योजना के तहत सभी महिलाओं को राज्य भर में केएसआरटीसी /
बीएमटीसी बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। 2006 के बाद से नौकरी पर
लगने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन सिस्टम देने पर सहानुभूतिपूर्ण
ढंग से विचार किया जाएगा। साथ ही 60 साल से ऊपर के पुजारियों, मौलवियों, पादरियों आदि को हर महीने पांच
हजार दिए जाएंगे। घोषणापत्र में कांग्रेस ने बजरंग दल का जिक्र भी किया है और
इसकी
तुलना पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया से की
है। कांग्रेस ने वादा करते हुए कहा है कि अगर उन्हें सत्ता मिलती है, तो वे इसे बैन करेंगे। कांग्रेस के घोषणापत्र के मुताबिक हर
ग्राम पंचायत में भारत जोड़ो सामाजिक समरसता समिति का गठन किया जाएगा। हर पंचायत
में वाईफाई हॉटस्पॉट बनाए जाएंगे।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)