- Back to Home »
- National News »
- सैनिकों के शवों पर लड़ा गया था 2019 का लोकसभा चुनाव... राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने खोली पीएम मोदी की पोल
सैनिकों के शवों पर लड़ा गया था 2019 का लोकसभा चुनाव... राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने खोली पीएम मोदी की पोल
Posted by : achhiduniya
22 May 2023
राजस्थान में अलवर
जिले के बानसूर में एक कार्यक्रम में सत्यपाल मलिक ने कहा, 2019 चुनाव
हमारे जवानों के शवों पर लड़े गए और कोई जांच नहीं हुई। अगर जांच
हुई होती तो गृह मंत्री राजनाथ सिंह को इस्तीफा देना पड़ता। कई अन्य अफसरों को जेल
होती और बड़ा विवाद खड़ा होता। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को केंद्रीय
रिजर्व पुलिस बल के काफिले पर हुए आतंकी हमले में 40
जवान
शहीद हो गए थे। मलिक ने दावा किया कि उन्होंने इस घटना के तुरंत बाद पीएम नरेंद्र
मोदी को सूचित किया था, तो उन्होंने मुझे चुप रहने के लिए कहा। जम्मू -कश्मीर
से संबंधित मुद्दों के बारे में मुखर रहे सत्यपाल मलिक राज्य के दो केंद्र शासित
प्रदेशों लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में विभाजित होने से पहले राज्यपाल थे। उन्होंने
रविवार को कार्यक्रम के दौरान कहा कि 14 फरवरी 2019 को जब पुलवामा हमला हुआ था,तब
पीएम मोदी जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में शूटिंग कर रहे थे।
.jpg)
.jpg)
.jpg)