Posted by : achhiduniya 23 May 2023

श्री गुरु अरजनदेव जी महाराज सिख धर्म के पांचवे गुरु के रूप में शोभायमान है। अपने जीवन काल में मानवता के उद्धार के लिए श्री गुरु ग्रंथ साहिब व सुखमनी साहिब की रचना कर नाम जपने के लिए संगत को प्रेरित किया। पंजाब स्थित अमृतसर में हरमन्दर साहिब का ताल सजाया जिसे आज हम गोल्डन टेंपल के नाम से जानते है। जहां चौबीस घंटे पेट व आत्मा की भूख मिटती है,अर्थात 24 घंटे लंगर व निरंतर कीर्तन चलता है। गुरु जी अलौकिक शक्तिवाले अवतारी पुरुष थे। उन्होंने अपने जीवन काल में लोक कल्याण हेतु अनेक परोपकार के कार्य किए। लोगों को विकारो से हटाकर परमात्मा के नाम से जोड़ा। गुरुजी बहुत ही नम्र, उदार दिल व स्वभाव से दयालू 
थे। उन्होंने हमेशा ही सभी का भला किया। एक बार की बात है शिवजी का उपासक महेशा नाम का जोगी जिसकी उम्र करीब 500 वर्ष थी, उसने शिवजी की बहुत कठिन तपस्या की थी। एक बार वह दूसरे टापू पर जाने के लिए समुद्र के जहाज में बैठ गया। जहाज चलते-चलते अचानक रुक गया तब जहाज के मालिक ने वहां बैठै ज्योतिषियों से पूछा कि इस विपत्ती से कैसे बचा जा सकता है ? ज्योतिषियों ने ज्योतिष सोधकर कहा जिस किसी का कोई भी न हो उसकी यदि बली दी जाए तो जहाज बच सकता है। जहाज में सभी ओर नजर घुमाई तो पाया गया कि सब यात्रियों में से इस जोगी का कोई नहीं है, तब बली स्वरुप उस जोगी को उठाकर समुंद्र में फेंका गया। जिस बड़े मछ ने जहाज को रोका हुआ था उसने जोगी को साबित ही निगल लिया पर कुछ फासले पर जाकर जोगी को किनारे पर उगल दिया। इस प्रक्रिया में जोगी का मुद्रा सहित कान कट गया। वहां से चलकर जोगी गणशंकर नाम के गांव के बाहर एक गुफा बनाकर कठिन तप करता रहा। एक दिन गुफा के बाहर आकर बैठ गया और आने जाने वालों से कहने लगा कि जो भी मेरा दर्शन करेगा उसे एक साल स्वर्ग की प्राप्ती होगी। यह बात सुनकर गणशंकर व आसपास के गांव के काफी लोग जोगी का दर्शन करने आने लगे। 
इसी गांव में गुरु अरजनदेव महाराज का सिख भाई तिलका भी रहता था पर वह जोगी का दर्शन करने नहीं आया। जोगी ने पूछा यहां कोई दर्शन कीए बगैर रहा तो नहीं। बताया गया भाई तिलका नहीं आया। जोगी ने तिलके को बुलाने के लिए संदेश भेजे परंतु वह नहीं आया। जोगी ने यह कहलवाकर भेजा यदि तुम दर्शन करने आओगे तो मैं तुम्हें दो सालो का स्वर्ग सुख दूंगा। भाई तिलका फिर भी नहीं आया। जोगी ने चार साल का स्वर्ग सुख देना कह भेजा फिर भी वह सिख नहीं आया। इस तरह लालच देते-देते जोगी ने कहा मैं तुम्हें सारी उम्र स्वर्ग सुख दूंगा तुम एक बार जरुर मेरा दर्शन कर स्वर्गफल प्राप्त करो पर गुरु का प्रेमी सिख फिर भी नहीं आया तो उत्सुक जोगी स्वयं चलकर उसके दरवाजे पर आकर खड़ा होकर कहता है कि मेरे दर्शन करके पूरी उम्र स्वर्ग सुख प्राप्त कर लो वर्ना खाली रह जाओगे। सिख ने कहा मैं अपने गुरु की कृपा से स्वर्ग और नरक से रहित हो चुका हूं। मुझे स्वर्ग सुख लेने की कोई इच्छा नहीं। यह बात सुनकर जोगी ने विचार किया यह जरुर कोई पूर्ण सिख है और इसका गुरु भी पूर्ण है। जोगी ने पूछा तुम्हारा गुरु कौन है, कहां रहता है ? सिख ने कहा मेरे गुरु श्री अर्जनदेवजी, अमृतसर साहिब में रहते हैं। जोगी ने कहा मुझे भी उनके दर्शन करवाओ तब सिख ने परोपकार समझकर जोगी के साथ अमृतसर प्रस्थान किया। चलते-चलते जब अमृतसर के करीब पहुंचे तो जोगी ने पूछा तुम्हारे गुरु की उम्र कितनी है ? सिख ने कहा करीब चालीस साल। जोगी ने कहा मेरी उम्र 500 साल के करीब है और तुम्हारे गुरु की उम्र बहुत छोटी है, मैं उनका उपदेश कैसे ले 

सकता हूं। मैं नहीं चलूंगा। मैं यहीं पर बैठता हूं, तुम दर्शन कर आओ फिर वापस लौट चलेंगे। जोगी वहीं बैठ गया, भाई तिलका गुरुजी के दर्शन करने गया। भाई तिलके ने गुरुजी को माथा टेका तो अंतर्यामी गुरुजी ने कहा जिसे साथ में लाए हो, उसे बाहर क्यों बिठाया है ? सिख ने कहा उसे अपनी बढ़ी उम्र का अभिमान है, इस कारण वह बाहर ही बैठ गया है। परोपकारी, दयालू गुरुजी ने कहा तुम जोगी से कहो कि यदि तुम्हें दर्शन नहीं करने हैं तो बीच में कनात लगा देते हैं परंतु ज्ञान चर्चा तो करें। सिख ने जाकर जोगी को जब यह बात बताई। जोगी अंदर आ गया और कनात के दूसरे तरफ बैठ गया। अंतर्यामी गुरुजी ने कहा जोगी जी आपका कान और मुद्रा कहां है ? यह सुनकर जोगी बड़ा हैरान हो गया ! सोच में पड़ गया कि पहले तो कभी इनसे भेंट नहीं हुई फिर भी इन्हें यह बात कैसे मालूम पड़ी ! अवश्य ही यह सिद्ध अंतर्यामी महापुरुष हैं। इतने में गुरुजी ने मुद्रा सहित कान कनात के दूसरी तरफ जोगी की झोली में फेंक दिया। यह देखकर हैरान जोगी सोचने लगा यह कान और मुद्रा तो मेरा ही है। तब जोगी को पक्का निश्चय हो गया कि गुरुजी अलौकिक शक्तिवाले अवतारी पुरुष हैं। अपने मन से अभिमान त्याग कर बड़ी श्रद्धा से कनात हटाकर गुरुजी के चरणों में गिर पड़ा और गुरुजी से उपदेश ग्रहण किया। गुरुजी इस संसार में करीब 43 वर्ष रहे। उन्होंने मानवता के लिए ज्येष्ठ सुदी 4 संवत 1663 को अपनी शहीदी दी जिसकी इसवर्ष समगणित अंग्रेजी तारीख 23 मई 2023 मंगलवार के दिन है। ऐसे महान परोपकारी, दयालू सतिगुरु को उनकी शहीदी दिवस पर हमारा शत-शत नमन। संयोजक अधि. माधवदास ममतानी श्री कलगीधर सत्संग मंडल इंदिरा गांधी कालोनी,जरीपटका नागपुर-440 014 [ 0712-2642094]

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -