- Back to Home »
- Crime / Sex , Judiciaries »
- जमीन दो जॉब लो..600 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग का मामला ED ने की राबड़ी देवी से पूछताछ
Posted by : achhiduniya
18 May 2023
जमीन के बदले नौकरी
देने के मामले में दर्ज केस में पूछताछ करने के लिए गुरुवार 18 मई को दिल्ली स्थित मुख्यालय में बिहार की पूर्व
मुख्यमंत्री राबड़ी
देवी से पहली बार पूछताछ के लिए बुलाया गया। ऐसे में राबड़ी देवी आज ठीक 11 बजे ईडी मुख्यालय पहुंच गई,उसके बाद एक महिला अधिकारी के नेतृत्व में पूछताछ
की प्रक्रिया शुरू हुई। जांच एजेंसी ईडी के सूत्र
के मुताबिक जमीन के बदले नौकरी देने का ये मामला करीब 600 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग
का है। जांच पड़ताल के दौरान अब तक करीब 250 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग
से संबंधित सबूतों को और काफी अवैध लेनदेन सहित करीब 350 करोड़ के अवैध चल अचल
संपत्तियों से संबंधित इनपुट्स को इकट्ठा किया जा चुका है। इस मामले में जांच
एजेंसी अब तक काफी महत्वपूर्ण सबूतों को इकट्ठा कर चुकी है,लेकिन कानूनी प्रावधान है कि
आरोपियों का बयान दर्ज करना और उसके जवाब का अध्ययन करना भी बेहद जरूरी होता है। लिहाजा
इस केस में पिछले कुछ समय से लगातार पूछताछ के लिए कई आरोपियों को जांच एजेंसी
द्वारा बुलाया जा रहा है। इसी मामले में बहुत जल्द ही लालू प्रसाद की अन्य बेटियों
सहित अन्य आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाने वाली है। जानकारी के अनुसार जांच एजेंसी द्वारा पिछले दो
महीनों के दौरान कई लोगों से की गई। पूछताछ के दौरान दर्ज बयानों और अब तक इस मामले में हुई तफ्तीश के दौरान मिले सबूतों और दस्तावेजों के
आधार पर आगे की
पूछताछ करने के लिए उन्हें बुलाया और सवाल जवाब किया गया। हालांकि इसी केस मामले
में सीबीआई द्वारा राबड़ी देवी से पूछताछ की जा चुकी है। सीबीआई द्वारा दर्ज
एफआईआर में राबड़ी देवी भी नामजद आरोपी हैं। राबड़ी
देवी के साथ साथ लालू प्रसाद यादव से भी जांच एजेंसी द्वारा पूछताछ की जा चुकी है। इसी मनी लांड्रिंग से जुड़े
मामले में जांच एजेंसी ईडी द्वारा 11 अप्रैल को लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए बुलाया गया था
और पूछताछ की गई थी।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)