- Back to Home »
- State News , Tours / Travels »
- दिल्ली मेट्रो के बाद बहुत जल्द दौड़ेगी रैपिड रेल.....
Posted by : achhiduniya
18 May 2023
दिल्ली से एनसीआर जाने वाले लोगों के लिए रैपिड रेल की शुरुआत
की जा रही है जिसकी गति 160 किलोमीटर
से 180 किलोमीटर
प्रति घंटा होगी हर 5 से 10 मिनट पर रैपिड ट्रेन स्टेशन से
गुजरेगी,स्टेशन का
निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। दिल्ली से मेरठ तक के लिए कुल 82 किलोमीटर तक का इसका रूट है
जिसमें कुल 25 स्टेशन हैं।
दिल्ली से मेरठ तक का सफर इस रैपिड रेल के माध्यम से निर्धारित 45 से 50 मिनट में पूरा हो सकेगा। प्रथम
चरण में 17 किलोमीटर
तक साहिबाबाद तक प्राइमरी सेक्शन की शुरुआत
होगी,जिसके बाद 2025 तक इसके शेष बचे हुए कार्य को
पूरा किया जाएगा। दिल्ली मेरठ गाजियाबाद
के लिए रैपिड रेल जिसमें पहले प्रीमियम कोच के बाद दूसरा कुछ महिलाओं के लिए पूरी
तरह रिजर्व रहेगा इसके अलावा प्रत्येक कोच में 10-10 सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व की
जाएगी। बेहद आरामदायक और सुरक्षित यात्रा के लिए एनसीआरटीसी द्वारा खास जोर दिया
जा रहा है। इसके अलावा स्टेशन हो या रैपिड ट्रेन के दरवाजे कुछ इंडिकेशन के माध्यम
से महिलाओं को अपनी सीट संबंधित विषय के बारे में पूरी जानकारी मिल सकेगी।
.jpg)
.jpg)
.jpg)