- Back to Home »
- State News »
- डॉक्टरों की कामचोरी पर सख्त हुआ AIIMS लिया कठोर फैसला…
Posted by : achhiduniya
15 May 2023
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली [AIIMS] में डॉक्टर हफ्ते में 3 दिन ओपीडी में आते हैं और 50 से 60 मरीज रोजाना देखते हैं, तो कुछ हफ्ते में एक दिन ऑपरेशन
करते हैं और सिर्फ दस मरीज देखते हैं। इसी प्रकार एक सर्जन हफ्ते में 3 दिन सर्जरी करते हैं,लेकिन कुछ फैकल्टी हफ्ते में सिर्फ
एक ही दिन सर्जरी करते हैं। डॉक्टरों के इस रवैये से एम्स में मरीजों का इलाज प्रभावी
तरीके से नहीं हो पा रहा है। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ता है। AIIMS के डॉक्टरों की कामचोरी से परेशान
एम्स प्रशासन ने कठोर
फैसला लिया है। एम्स प्रशासन ने तय किया है कि अब काम के
मामले में डॉक्टरों की नहीं चलेगी। सभी फैकल्टी के डॉक्टरों को एक समान काम करना
होगा। इस मसले पर एक गाइडलाइन तैयार करने के लिए एम्स प्रशासन ने एक कमेटी गठित की
है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर एम्स के डॉक्टरों से काम लिए जाएंगे। एम्स प्रशासन ने तय किया है कि
डॉक्टरों को कम से कम काम करने की सोच से बाहर आना होगा। एम्स प्रशासन ने तय किया
है कि चाहे एचओडी हो या अन्य फैकल्टी (डॉक्टर्स), अब सभी को बराबर काम करना
होगा। हर
विभाग की फैकल्टी के लिए ओपीडी मरीजों की संख्या और सर्जरी की संख्या तय होगी,जिससे मरीजों का टाइम से इलाज हो
सके और वेटिंग टाइम कम हो। इसके लिए एक कमेटी बनाई गई है। कमेटी जल्द रिपोर्ट
सौंपेगी और इसके आधार पर संख्या तय होगी।
.jpg)
.jpg)
.jpg)