- Back to Home »
- Politics »
- कांग्रेस के साथ कॉप्रोमाइस करने को तैयार ममता बैनर्जी....
Posted by : achhiduniya
15 May 2023
कभी कांग्रेस की आलोचना करने वाली
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कर्नाटक चुनाव के नतीजे आने के बाद
कहा कि कांग्रेस जहां मजबूत होगी वहां उसे समर्थन दिया जाएगा। 2024 के
लोकसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस की रणनीति के बारे में चर्चा करते हुए पश्चिम
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि कांग्रेस जहां मजबूत होगी वहां उनका
समर्थन किया जाएगा। सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर बनर्जी ने कहा कि मजबूत क्षेत्रीय
दलों को प्राथमिकता जरूर मिलनी चाहिए। ममता बनर्जी ने पहले कहा था
कि लोकसभा चुनाव
में भाजपा के खिलाफ उनकी पार्टी कांग्रेस के साथ मिलकर नहीं बल्कि अकेले ही लड़ाई
लड़ेगी,लेकिन अब कांग्रेस के प्रति उनका नजरिया बदल गया है। उन्होंने
कहा है कि कांग्रेस जहां मजबूत है, उसे वहां सभी विपक्षी दलों को
समर्थन देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि समर्थन सिर्फ
एक तरफ से हो। कांग्रेस को भी हमारे खिलाफ सियासी जंग छोड़नी होगी। पश्चिम बंगाल
की मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां भी जो दल मजबूत हैं उन्हें भाजपा के खिलाफ अकेले
लड़ाई लड़नी चाहिए।
जैसे बिहार में नीतीश कुमार की पार्टी और दिल्ली में केजरीवाल
की आम आदमी पार्टी को को भाजपा के खिलाफ अकेले लड़ाई लड़नी चाहिए।
.jpg)
.jpg)
.jpg)