Posted by : achhiduniya 07 May 2023

गोल्डन टेंपल के पास अचानक हुए विस्फोट से श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई। घटना के चंद मिनटों में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। दरअसल पंजाब के अमृतसर में हरमंदिर साहिब के पास हेरिटेज स्ट्रीट पर विस्फोट की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि रात 12 बजे के करीब यह हादसा हुआ। जिसकी वजह से सारागढ़ी पार्किंग में खिड़कियों पर लगे शीशे चारों तरफ फैल गए। हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, हेरिटेज स्ट्रीट के पास एक मिठाई की 
दुकान में चिमनी के फट जाने से धमाका हुआ। जिसकी वजह से कांच व अन्य कचरा श्रद्धालुओं पर गिर गया। जिसकी वजह से कुछ श्रद्धालु घायल भी हो गए।  अचानक हुए हमले को लोग आतंकवादी हमले के रूप में देखने लगे, लेकिन कुछ   देर की जांच के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह हमला नहीं, हादसा था।   लोगों से संयम बरतने की अपील की गई। जिस समय यह हादसा हुआ हेरिटेज स्ट्रीट पर लोग टहल रहे थे। जोरदार धमाके को सुनकर श्रद्धालुओं के मन में दहशत 
का माहौल है। वहीं मामले को लेकर सेंट्रल एसीपी सुरिंदर सिंह का कहना है कि घटना आतंकी नहीं है, यह साफ है,लेकिन अभी कारण के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। फोरेंसिक विभाग की टीमें आज करेंगी जांच सैंपल लिए जाएंगे। उसके बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा। अन्य पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कोई विस्फोट नहीं है। अगर विस्फोट होता तो सिर्फ कांच ही नहीं, इमारत को भी नुकसान होता। विस्फोट के निशान थे, लेकिन कुछ नहीं हुआ। बाहर ठंड का 
मौसम और पार्किंग के अंदर नमी से भी कांच में दरार आ सकती है। हालांकि पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद स्पष्ट किया कि दुकान की चिमनी फटने के कारण ऐसा हुआ है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ अरावली के मुद्दे पर आज फिर 'सुप्रीम' सुनवाई, केंद्र+चार राज्यों की सरकारें देंगी सफाई, आ सकता है बड़ा फैसला।@ आप शंकराचार्य कैसे? सवालों पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने मेला प्रशासन को भेजा 8 पेज का जवाब।@ जम्मू-कश्मीर की एकता पर कोई समझौता नहीं, विभाजन की मांग जम्मू के हित में नहीं- उमर अब्दुल्ला। @ भारत दौरे पर आईं सुनीता विलियम्स ने दिल्ली में कल्पना चावला की मां और बहन से मुलाकात की।@ भारत ने बांग्लादेश में तैनात अपने अधिकारियों के परिवारों को वापस बुलाने का फैसला किया।@ संविधान खतरे में अखिलेश ने बीजेपी पर की आरोपों की बौछार-बनाई मिशन 2027 की रणनीति।@ कोई जवाबदेही नहीं है,ग्रेटर नोएडा के युवराज मेहता की मौत पर फूटा राहुल गांधी का गुस्सा।@ देशहित पर किसी का एकाधिकार नहीं, जेन-जी से संवाद की कला करनी होगी विकसित-मोहन भागवत।@ दिल्ली हाईकोर्ट ने सलमान खान को क्यों भेज दिया नोटिस। @ गाजा बोर्ड ऑफ पीस के जरिए ट्रंप बना रहे अपना UN? भारत को भी भेजा 8300 करोड़ वाला न्योता।@ 60 की उम्र में मिलिंद सोमान 4 घंटे 54 मिनट में पूरी की मुंबई फुल मैराथन।@ भारत में होगी ब्रिटेन की पढ़ाई, UK की ये बड़ी यूनिवर्सिटीज खोलने जा रहीं कैंपस।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

" लाड़की बहन नहीं सुरक्षित CM देवेंद्र फडनवीस मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के गृहराज्य में"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -