- Back to Home »
- Discussion »
- धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने की महामहिम मुर्मू से मुलाक़ात...
Posted by : achhiduniya
07 May 2023
बागेश्वर धाम सरकार के आधिकारिक फेसबुक और ट्विटर
अकाउंट पर एक फोटो
पोस्ट की गई है, जिसके कैप्शन में लिखा है, 8 मार्च 2024 महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर
आगामी पंचम कन्या विवाह महोत्सव के
आमंत्रण हेतु पूज्य बागेश्वर धाम सरकार आज भारत की प्रथम नागरिक और राष्ट्रपति
महामहिम द्रौपदी मुर्मू जी से मिलने राष्ट्रपति भवन पहुंचे। धीरेंद्र कृष्ण
शास्त्री की राष्ट्रपति के
साथ यह फोटो काफी चर्चित हो रही है। ऐसा पहली बार नहीं
हुआ है कि धीरेंद्र शास्त्री किसी बड़ी हस्ती के साथ दिखाई दिए हों
, बल्कि कई राज्यों के मुख्यमंत्री और राज्यपालों के साथ उनकी
तस्वीर का होना एक आम बात हो गई है, लेकिन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ उनकी फोटो, उनके
भक्तों को काफी उत्साहित कर रही है। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को लेकर काफी
कमेंट्स आ रहे हैं और सनातन धर्म पर आस्था रखने वाले लोग इसे सनातन की जीत बता रहे
हैं। बता दें कि बाबा धीरेंद्र लगातार अपने कार्यक्रम करते रहते हैं।
.jpg)
.jpg)