- Back to Home »
- Judiciaries »
- जल्लीकट्टू को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी..पशुओं से क्रूरता पर होगी कार्रवाई
Posted by : achhiduniya
18 May 2023
तमिलनाडु में हर साल होने वाले खेल जल्लीकट्टू को सुप्रीम
कोर्ट ने सही माना और इस पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है। तमिलनाडु में जल्लीकट्टू को
अनुमति देने वाले राज्य सरकार के कानून को सुप्रीम कोर्ट ने सही ठहराया। इसमें हिस्सा लेने वाले बैलों के
साथ क्रूरता का हवाला देते हुए कानून रद्द करने की मांग की गई थी। तमिलनाडु के कानून को संसद से
पास पशु क्रूरता निरोधक कानून का
उल्लंघन बताया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा- नए कानून
में क्रूरता के पहलू का ध्यान रखा गया है। यह खेल सदियों से तमिलनाडु की संस्कृति का हिस्सा है। इसे बाधित नहीं किया जा सकता, अगर कोई
पशुओं से क्रूरता करे तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो।
.jpg)
.jpg)