- Back to Home »
- Politics , State News »
- उद्धव ने सांप को दूध पिलाया,उद्धव को छोड़ शरद पवार की शरण में जाएंगे संजय राऊत...नितेश राणे ने की भविष्यवाणी
उद्धव ने सांप को दूध पिलाया,उद्धव को छोड़ शरद पवार की शरण में जाएंगे संजय राऊत...नितेश राणे ने की भविष्यवाणी
Posted by : achhiduniya
07 May 2023
यूबीटी नेता व सांसद संजय राउत को लेकर भाजपा
विधायक नितेश राणे ने कहा कि, वो एक समाजवादी विचारधारा को
मानने वाले व्यक्ति हैं। हिंदू और हिंदुत्व से उनका कोई लेना देना नहीं है। फिल्म
द केरला स्टोरी का जिक्र करते हुए नीतेश राणे ने कहा कि, संजय राउत को ये फिल्म थोड़ी ही अच्छी लगेगी उन्हें केवल रशियन
स्टोरी पंसद है। चिंता न करें मैं जल्द ही आपको द रशियन स्टोरी का लिंक भेजता हूं
जिन्हें आप पूरे परिवार के साथ देख पाएंगे। इसके अलावा राणे ने यह भी कहा कि, अगर राउत को द केरला स्टोरी अच्छी नहीं लगी तो चिंता न करे जल्द
ही उनके लिए ओटीटी पर दिशा सालियान फाइल्स को रिलीज किया जाएगा। नितेश राणे ने
उद्धव गुट (शिवसेना) नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत को लेकर बड़ा दावा किया है।
राणे का दावा है कि राउत अगले महीने 10 जून या उससे पहले एनसीपी यानी शरद पवार की
पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं। राणे ने कहा कि ये जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली
है। वहीं संजय राउत को एनसीपी में जाने के अटकलों पर नितेश राणे ने कहा कि, उद्धव ठाकरे ने सांप को दूध पिलाया है। संजय राउत जब बाला साहेब
ठाकरे के नहीं हुए तो उद्धव के कैसे हो जाएंगे। उन्होंने कहा था कि,
संजय राउत लगातार अजित पवार को निशाना बना रहे थे। जिसके बाद जो हुआ वो सबने देखा। राउत की बयानबाजी की वजह से प्रदेश और देश में गलत मैसेज गया और अब वो ही सब पवार परिवार में भी शुरू हो गया है जो पिछले दिनों ठाकरे परिवार में हुआ था। राणे ने आरोप लगाया था कि, इसी से संजय राउत की रोजी रोटी चलती है। बीजेपी विधायक राणे ने जो दावा किया है वो सच होता है तो महाराष्ट्र की सियासत में वाकई भूचाल आ सकती है।
.jpg)

.jpg)