- Back to Home »
- State News »
- मैं किसी दबाव के आगे नहीं झुकूंगा महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने क्यू कहा ऐसा....?
मैं किसी दबाव के आगे नहीं झुकूंगा महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने क्यू कहा ऐसा....?
Posted by : achhiduniya
13 May 2023
महाराष्ट्र
विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा कि सभी संबंधित कानूनी, राजनीतिक
और विधायी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अयोग्यता के मुद्दे पर फैसला लिया जाएगा। उन्होंने
कहा,यह
देखा जाएगा कि राजनीतिक पार्टी पर किसका नियंत्रण था और किस समूह ने राजनीतिक दल
का प्रतिनिधित्व किया। उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार सभी सूचनाओं पर संज्ञान
लिया जाएगा और उसके आधार पर काम किया जाएगा कई याचिकाएं हैं। पूरी प्रक्रिया का
पालन करने के बाद फैसला किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस
मामले में फैसला कानून के
आधार पर और संविधान के प्रावधानों के अनुरुप किया जाएगा। फिलहाल लंदन में मौजूद
नार्वेकर ने मराठी समाचार चैनल ‘जी24’ से
कहा, जो
लोग लोकतंत्र और संविधान में विश्वास रखते हैं उन्हें असंवैधानिक दबाव नहीं बनाना
चाहिए। अध्यक्ष के रूप में मैं किसी दबाव के आगे नहीं झुकूंगा। अर्जी का निपटारा
करने में जितना भी समय लगे, उसमें कोई समझौता नहीं किया
जाएगा। उनकी टिप्पणी शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता उद्धव ठाकरे के एक
बयान पर आयी है। ठाकरे ने कहा था कि विधानसभा अध्यक्ष को मुख्यमंत्री एकनाथ
शिंदे सहित
16 बागी
विधायकों की अयोग्यता पर जल्दी फैसला करना चाहिए। गौरतलब है
की राज्य
के 2022 के
राजनीतिक संकट के संबंध में उच्चतम न्यायालय का फैसला आने के एक दिन बाद उनकी यह
टिप्पणी आयी है। नार्वेकर ने कहा
कि अध्यक्ष का पद किसी पार्टी का नहीं होता है,बल्कि
यह पूरे सदन के लिए होता है और इस पद पर आसीन कोई भी व्यक्ति संविधान में तय
नियमों के आधार पर फैसला लेता है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)