- Back to Home »
- Politics »
- शरद पवार ने दिया शिंदे सरकार को अभय दान कही यह बात....
Posted by : achhiduniya
07 May 2023
राजनैतिक उठापटक के बाद शरद पवार ने पार्टी
नेताओं और कार्यकर्ताओं के बढ़ते दबाव के बाद शुक्रवार को राकांपा अध्यक्ष पद से
इस्तीफा देने का अपना फैसला वापस ले लिया था। अपने गृहक्षेत्र बारामती में पत्रकारों से बातचीत में राकांपा सुप्रीमो शरद
पवार ने कहा कि बारसू रिफायनरी परियोजना को लेकर मैंने वहां के किसानों से चर्चा
की है। यह मामला राज्य के उद्योग विभाग से संबंधित है। इस
संदर्भ में मेरी उद्योग
विभाग के अधिकारियों के साथ एक-दो बैठक भी हो चुकी है। इस बात पर चर्चा हुई कि
किसानों के हितों के संरक्षण के साथ परियोजना भी शुरु हो सके,लेकिन परियोजना लगाते इस बात का ध्यान रखना होगा कि इससे
पर्यावरण, खेती व मछली पकड़ने के व्यवसाय का कोई नुकसान न हो। स्थानीय
लोगों को विश्वास में लेकर आगे बढ़ने की जरुरत है। राकांपा अध्यक्ष ने कहा कि
पुलिस बल का इस्तेमाल कर परियोजना नहीं लगाई जा सकती। राकांपा अध्यक्ष
शरद पवार ने कहा है कि
फिलहाल विधानसभा में शिंदे-फडणवीस सरकार के पास बहुमत है और सुप्रीम कोर्ट का
फैसला चाहे जो आए इसका सरकार पर कोई असर नहीं होगा। शिंदे गुट के 16 विधायकों को
आयोग्य ठहराने की उद्धव गुट की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी हो चुकी है
और फैसला सुनाया जाना बाकी है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)