- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- बच्चा पैदा करने की मशीन नहीं,डॉक्टर, इंजीनियर बने मुस्लिम बेटियाँ.... असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा
बच्चा पैदा करने की मशीन नहीं,डॉक्टर, इंजीनियर बने मुस्लिम बेटियाँ.... असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा
Posted by : achhiduniya
06 May 2023
दक्षिण कन्नड़ जिले के उजिरे, बेलथांगडी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री
हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हमें यूनिफॉर्म सिविल कोड भी बनाना है। मुसलमान
महिलाओं और बेटियों को देखिए। चार-चार बार शांदियां करनी पड़ रही हैं। ये कोई
सिस्टम हो गया है। एक-एक पुरुष क्यों चार-चार बार शादियां करेगा? ऐसा नियम दुनिया में नहीं होना चाहिए। इसी वजह से यूनिफॉर्म
सिविल कोड को लाना है और इस सिस्टम को बंद करना है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा
ने एक ऐसा बयान दिया है जिस पर सियासी पारा चढ़ सकता है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव
के लिए बीजेपी धुआंधार प्रचार कर रही है। सीएम ने मुस्लिम बेटियों को लेकर कहा है कि उन्हें डॉक्टर, इंजीनियर बनाना है, बच्चा पैदा
करने की मशीन नहीं बनाना है। साथ ही साथ सीएम सरमा ने यूनिफॉर्म सिविल कोड लाने की
बात
कही है। सीएम सरमा ने बताया है कि कर्नाटक बीजेपी ने बोला है कि हमारी सरकार आएगी तो यूनिफॉर्म सिविल कोड लाने के लिए काम किया जाएगा। इस बार बीजेपी बहुत अच्छा घोषणा पत्र लेकर आई है। मुख्यमंत्री ने मुसलमान पुरुषों की कई शादियों पर सवाल उठाए हैं। पिछले साल दिसंबर में उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी मुस्लिम समुदाय के पुरुषों के कई पत्नियां रखने के खिलाफ है। उनका कहना था कि स्वतंत्र भारत में रहने वाले एक पुरुष को तीन-चार महिलाओं से
शादी करने का कोई अधिकार नहीं
हो सकता है। हम ऐसी व्यवस्था को बदलना चाहते हैं। हम सबका साथ सबका विकास चाहते हैं। अगर असमिया हिंदू परिवारों के डॉक्टर हैं तो मुस्लिम
परिवारों के डॉक्टर भी होने चाहिए।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)