- Back to Home »
- Politics , State News »
- राकांपा सुप्रीमो बने रहेंगे शरद पवार इस्तीफा नामंजूर...
Posted by : achhiduniya
05 May 2023
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के क़दावर नेता प्रफुल्ल
पटेल ने बताया कि कुछ दिनों पहले शरद पवार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
(राकांपा) की एक कमेटी गठित कर नए अध्यक्ष चुनने की जिम्मेदारी हमें दी थी। इस
कमेटी में मेरा नाम पहला था। जब शरद पवार ने इस्तीफे की घोषणा की थी, तब हम सभी उस कार्यक्रम में थे। इसके बाद से ही उनसे इस्तीफा
वापस लेने की अपील की जा रही है। हमने
उनसे
कहा कि आज पार्टी ही नहीं, राज्य और देश की राजनीति को
भी उनकी जरूरत है। एनसीपी कमेटी ने शरद पवार का इस्तीफा नामंजूर कर दिया है। कमेटी
के सभी सदस्यों ने ये फैसला सर्वसम्मति से लिया है। प्रफुल्ल पटेल ने बताया कि
कमेटी के सभी सदस्य अब शरद पवार के पास जाएंगे और जो प्रस्ताव पास किया गया है, उससे अवगत कराया जाएगा। शरद पवार का पार्टी अध्यक्ष के रूप में
जब तक कार्यकाल है, तब तक वह इस पद पर बने रहेंगे। इसके बाद भी पार्टी निर्णय करेगी कि क्या होना
चाहिए।
.jpg)
.jpg)
.jpg)