- Back to Home »
- Crime / Sex , Sports »
- गलत तरीके से जांघों-कंधे-स्तन और पेट को छुआ, टेबल पर शामिल होने के लिए कहा...महिला पहलवान ने दर्ज कराया बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ ब्यान...
गलत तरीके से जांघों-कंधे-स्तन और पेट को छुआ, टेबल पर शामिल होने के लिए कहा...महिला पहलवान ने दर्ज कराया बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ ब्यान...
Posted by : achhiduniya
06 May 2023
देश के ओलंपिक विजेता पहलवान साक्षी मलिक और
बजरंग पुनिया 23 अप्रैल से दिल्ली के जंतर-मंतर पर बृजभूषण की गिरफ्तारी को लेकर
विरोध प्रदर्शन कर रहे है। WFI के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला
पहलवानों ने दिल्ली पुलिस के समक्ष अपने बयान दर्ज करा दिए है। मीडिया रिपोर्ट्स
के मुताबिक महिला पहलवान ने अपनी शिकायत में बृजभूषण के खिलाफ कथित यौन उत्पीड़न
की कम से कम आठ घटनाओं का जिक्र किया है। महिला पहलवान ने बताया है कि 2016 में एक
टूर्नामेंट के दौरन एक रेस्तरां में बृजभूषण सिंह ने
कथित तौर पर उसके स्तन को छूने के बाद उसे टेबल पर शामिल होने के लिए कहा था। इस
कथित घटना के बाद महिला पहलवान का खाने का मन नहीं हो रहा था। वह परेशान हो गई थी।
उसने आरोप लगाया है कि ऐसी घटना उसके साथ 2019 में भी
हुई खी। इस दौरान भी उनेक स्तन और पेट को छुआ गया था। पहलवान ने शिकायत में आरोप लगाया
है कि बृजभूषण सिंह ने दिल्ली में 21, अशोक
रोड स्थित अपने सरकारी बंगले के भीतर स्थित WFI
कार्यालय में दो दिनों तक उसे गलत तरीके से छुते रहे। महिला
पहलवान ने आरोप लगाया है कि उसकी सहमति के बिना उसकी जांघों और कंधे को छुआ गया।
इसके बाद उसके स्तन को छुआ गया और अपना हाथ उसके पेट पर रख दिया। महिला पहलवान ने
आरोप लगाया कि उसे कहा गया कि ऐसा करके उसके सांस लेने के पैटर्न की जांच करना
चाहता है। दूसरी महिला पहलवान ने भी अपनी शिकायत में इसी तरह के आरोप लगाए है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)