- Back to Home »
- National News , Religion / Social »
- लव जिहाद को रोकेगी विश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी जाने क्या है रणनीति....?
Posted by : achhiduniya
02 May 2023
विश्व हिंदू परिषद अपनी स्थापना के 60 वर्ष पूरे
करने जा रहा है। मातृ शक्तियों के जागरण का संकल्प संगठन ने माघ मेला में लिया था।
इसके मद्देनजर विहिप ने दुर्गा वाहिनी की सक्रियता बढ़ा दी है। विश्व हिंदू परिषद
संगठन मंत्री मुकेश के अनुसार प्रत्येक मोहल्ले में मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी
की समिति बनाई गई है। सभी प्रखंड व बस्ती स्तर पर भी समितियों का गठन शुरु हो चुका
है। क्षेत्र के मठ मंदिरों को लोगों के लिए साप्ताहिक मिलन केंद्र के रूप में
स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। मातृ शक्तियों के लिए काशी और
मिर्जापुर
में प्रशिक्षण शिविर भी लगाए गए हैं। इसमें उनके दायित्व के साथ समाज की
विसंगतियों को समझाते हुए उस से निपटने के लिए तौर तरीके बताए जा रहे हैं। यह भी
समझाया जा रहा है कि धर्म संस्कृत की रक्षा के लिए क्या-क्या कर सकती हैं। अपने
देवी-देवताओं के प्रति समाज में श्रद्धा का भाव किस तरह बनाया जाए। एकांकी परिवार
से संयुक्त परिवार की ओर हम कैसे बढ़े, इस
दिशा में भी प्रयास शुरू हो चुके हैं। विश्व हिंदू परिषद की महिला विंग ने लव जिहाद और
मतांतरण को रोकने के लिए प्रयागराज से अभियान का शुभारंभ किया इसके तहत
अधिक से अधिक मातृ शक्तियों को जोड़ा और जागरूक किया जा रहा है। खास बात है कि इस
क्रम में मोहल्लों में सत्संग कीर्तन का भी कार्यक्रम किया जा रहा है। संगठन की ओर
से मातृ शक्तियों को अधिक से अधिक जोड़ा जा रहा है। काशी प्रांत के संगठन से 20 जिलों में 30 स्थानों पर साप्ताहिक महिला
सत्संग के आयोजन शुरू हो चुके हैं। कुछ आदिवासी युवा जनजाति क्षेत्रों में सामूहिक
कथा का भी आयोजन किया जा रहा है। मोहल्ला स्तर पर समितियां बन रहीं है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)