- Back to Home »
- Religion / Social , Suggestion / Opinion »
- हिंदू राष्ट्र बनने का दिन बताया बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने...
Posted by : achhiduniya
15 May 2023
पटना में प्रचंड गर्मी के बीच बाबा बागेश्वर सरकार के
प्रवचन सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। भक्तों की भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस और प्रशासन को एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़
रहा है। बीते रविवार देर रात फेसबुक
पर लाइव आये धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भक्तो ने सवालों के जवाब भी दिए। इन दौरान
एक सवाल कि हिंदू राष्ट्र कैसे और कब बनेगा के जवाब में उन्होंने कहा कि
जिस दिन
भारत के दो तिहाई सनातनी हिन्दू जग जाएंगे और अपने मत का और अपना अधिकार समझने
लगेंगे, उस दिन हिन्दू राष्ट हो
जाएगा। न तो हम राजनेता हैं और न ही किसी का समर्थन करते हैं। हिन्दू राष्ट्र हम
पेपर पर नहीं,
हिन्दू
राष्ट्र हम हृदय में चाहते हैं ताकि हमारी संस्कृति सुरक्षित रह जाए।

.jpg)