- Back to Home »
- State News »
- महावसुली सरकार के बाद प्रदेश में अब गतिशील सरकार है,महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव के तारीखों का ऐलान किया MH-DCM फडणवीस ने
महावसुली सरकार के बाद प्रदेश में अब गतिशील सरकार है,महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव के तारीखों का ऐलान किया MH-DCM फडणवीस ने
Posted by : achhiduniya
16 May 2023
महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री
देवेंद्र फडणवीस ने राज्य में नगर निगम चुनाव के पहले मुकाबले में पुणे नगर निगम
पर बीजेपी-शिवसेना का भगवा झंडा फहराने का विश्वास जताया और अक्टूबर-नवंबर के
आसपास नगर निकाय चुनाव होने के भी संकेत दिए। देवेंद्र फडणवीस ने अपने बयानों में
उद्धव ठाकरे गुट पर भी निशाना साधा उन्होंने कहा,महावसुली सरकार के बाद स्थगन सरकार हटा दी गई है,प्रदेश
में अब गतिशील सरकार है। पुणे में करोड़ों
की योजनाएं फिर से शुरू हो गई हैं। 40% आयकर की समस्या का समाधान किया गया। पुणे बीजेपी
का गढ़ है। कर्नाटक में बीजेपी को महज 0.4% वोट मिले और उसे 40 सीटों का नुकसान हुआ,लेकिन
मेरा दावा है कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी कर्नाटक की 28 में से कम से कम 25 सीटें जीतेगी, फडणवीस ने स्पष्ट किया। दुनिया के कई देशों में
भले ही मंदी है, लेकिन भारत में मंदी
नहीं है। फडणवीस ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेज गति से विकास
कर रही है। इस मौके पर पालक मंत्री चंद्रकांत पाटिल, नगर अध्यक्ष जगदीश मुलिक, पूर्व विधायक मेधा कुलकर्णी, दिलीप कांबले, राजेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
.jpg)
.jpg)