- Back to Home »
- Crime / Sex , Sports »
- यौन उत्पीड़न कार्रवाई न कर मामले को दबाने की कोशिश,केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर पर ओलंपियन विनेश फोगट का फूटा गुस्सा..
यौन उत्पीड़न कार्रवाई न कर मामले को दबाने की कोशिश,केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर पर ओलंपियन विनेश फोगट का फूटा गुस्सा..
Posted by : achhiduniya
03 May 2023
मीडिया को संबोधित करते हुए ओलंपियन विनेश फोगाट
ने कहा,एक ऐसे व्यक्ति के खिलाफ खड़ा होना बहुत मुश्किल है, जो इतने लंबे समय तक अपनी शक्ति और स्थिति का दुरुपयोग कर रहा
है। उन्होंने खुलासा किया कि पहली बार जंतर मंतर पर अपना विरोध शुरू करने से पहले
पहलवानों ने एक अधिकारी से मुलाकात की थी, लेकिन
कोई कार्रवाई नहीं हुई। विनेश ने कहा, जंतर
मंतर पर बैठने से तीन-चार महीने पहले, हम एक
अधिकारी से मिले थे, हमने उन्हें सब कुछ बताया था
कि कैसे महिला एथलीटों का यौन उत्पीड़न और
मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है, जब कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो हम
धरने पर बैठ गए। विनेश फोगट ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर पर कोई कार्रवाई
नहीं करने और कमेटी बनाकर मामले को दबाने को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा,हमने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से बात करने के बाद अपना
विरोध समाप्त कर दिया और सभी
एथलीटों ने उन्हें यौन उत्पीड़न के बारे में बताया
था। एक समिति बनाकर उन्होंने वहां मामले को दबाने की कोशिश की, उस समय कोई कार्रवाई नहीं की गई। विनेश फोगट ने कहा कि वे केवल
न्याय चाहते हैं। महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न और शोषण के आरोपों को लेकर
दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष सिंह के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज
कीं।
.jpg)
.jpg)
.jpg)