Posted by : achhiduniya 03 June 2023

आज हर कोई LIC यानि लाइफ इंश्योरेंस के बारे में जानता है जिसके लिए वह हर महीने एक किस्त के रूप में प्रीमियम भरता है,जिसे उसके मरणोपरांत संबंधित व्यक्ति को दिया जाता है,लेकिन क्या आप ट्रैवल इंश्योरेंस के बारे में जानते है। ट्रैवल इंश्योरेंस जब भी आप ऑनलाइन रेलवे टिकट बुक करते हैं तो आपको टिकट के साथ एक ट्रैवल इंश्योरेंस लेने का भी विकल्प मिलता है, जिसकी कीमत 

महज़ 35 पैसे होती है।  अगर टिकट बुक करते समय आप ये ट्रैवल इंश्योरेंस लेते हैं तो हादसे में जान गंवाने के बाद आपके परिजनों को इंश्योरेंस कंपनी तरफ से 10 लाख रुपये का मुआवजा मिलता है। दरअसल इस पर IRCTC की वेबसाइट बताती है कि ट्रेन दुर्घटना को धारा 123, 124 और 124ए के तहत इस ट्रैवल इंश्योरेंस को रखा गया है और रेलवे अधिनियम 1989 के अनुसार इसकी योग्यता 
निर्धारित की गई हैं। रेलवे टिकट बुक करते समय ट्रैवल इंश्योरेंस लेने वालों के परिजनों को पैसेंजर की मौत होने के बाद 10 लाख रुपये का मुआवजा मिलता है। वहीं हादसे में पूरी तरह दिव्यांग होने वाले पैसेंजर को भी 10 लाख रुपये का मुआवजा मिलता है। जबकि आंशिक तौर पर स्थायी रूप से दिव्यांग होने पर पैसेंजर को 7.5 लाख रुपये का मुआवजा मिलता है। वहीं अगर आप रेलवे हादसे में घायल होते हैं तो आपको हॉस्पिटल के खर्चे के नाम पर 2 लाख रुपये का मुआवजा मिलता है। सिर्फ ट्रैवल इंश्योरेंस लेने भर से आपको मुआवजा नहीं मिल जाएगा, इसके लिए कुछ जरूरी शर्तें हैं जिन पर आपको खरा उतरना होगा, इसके बाद ही आपको इस ट्रैवल इंश्योरेंस की तरफ से मुआवजा मिलेगा। 
IRCTC की वेबसाइट के मुताबिक, IRCTC द्वारा दी जाने वाली ये सुविधा सिर्फ उन लोगों पर लागू होती है जो ई-टिकट बुक करते हैं यानी ये आपको तभी मिलेगा जब आप ऑनलाइन टिकट बुक कराते हैं। दूसरा ये कि एक पीएनआर नंबर से जितने भी टिकट बुक हों अगर ट्रैवल इंश्योरेंस लिया गया है तो यह सभी टिकट पर समान रूप से लागू होगा। ट्रैवल इंश्योरेंस की ये सुविधा केवल कंफर्म, सीएनएफ या फिर आरएसी के लिए है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ बारात में बज रहे DJ की तेज आवाज से 140 मुर्गियों की मौत, पोल्ट्री फार्म संचालक सदमे में।@ रक्षा क्षेत्र में बड़ी कामयाबी-DRDO और नौसेना ने किया स्वदेशी एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण।@ बिहार- चौकीदार का बेटा निकला रंगबाज, पिता की वर्दी पहन कर की ड्यूटी फिर बनाई रील, FIR दर्ज।@ 300 करोड़ का दांव, ज़ॉम्बी दुनिया में एंट्री,धुरंधर के बाद रणवीर सिंह की प्रलय करेगी धमाका, विवाद के बीच बड़ा अपडेट।@ ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने जयशंकर को किया फोन, पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात पर हुई बात।@ CBI के जॉइंट डायरेक्टर और दिल्ली पुलिस के एक्स अधिकारी को दिल्ली की कोर्ट ने सुनाई सजा, IRS के घर मारी थी रेड।@ फिरहाद हकीम ने बच्ची से डलवा दिया वोट ममता के मंत्री की फैमिली फोटो से खड़ा हुआ बड़ा विवाद।@ MP में गेहूं खरीदी की जमीनी हकीकत जानेंगे CM मोहन- कहीं भी उतरेगा हेलिकॉप्टर, औचक किसानों से होगा संवाद।@ मां के फैसले से जज हो गए हैरान, बेटे के हत्यारे पिता को सजा दिलाने के लिए लड़ी 7 साल लंबी लड़ाई।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -