- Back to Home »
- State News »
- 50 खोखे और 105 डोके सीएम शिंदे को नीचा दिखाने वाला विवादित विज्ञापन..
Posted by : achhiduniya
17 June 2023
महाराष्ट्र के नांदेड़ में एकनाथ शिंदे गुट को चिढ़ाने वाला
होर्डिंग लगा, दरअसल इस होर्डिंग में केन्द्र में नरेंद्र और राज्य में देवेंद्र
लिखकर 50 खोखे और 105 डोके (दिमाग़) लिखा गया है। इस
होर्डिंग में चाणक्य की भी फोटो लगाई गई है। हालांकि ये होर्डिंग किसने लगाई ये साफ
नही है, क्योंकि इसके लिए किसी ने प्रशासन से
परमिशन नहीं ली है। इससे इतना साफ है कि केंद्र में नरेंद्र मोदी और राज्य में
शिंदे वाले विज्ञापन के बाद यह विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जबकि इस मामले में मुख्यमंत्री खुद सफाई दे चुके
हैं। एकनाथ
शिंदे कह चुके हैं कि विज्ञापन किसी अति उत्साही कार्यकर्ता ने दिया था।
इस पर एनसीपी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने कटाक्ष किया था। उन्होंने कहा
था कि ऐसा अति उत्साही कार्यकर्ता मैं भी ढूंढ रही हूं,मिले तो मुझे जयंत पाटिल जी को या
अजित दादा को बताएं। हालांकि कुछ देर बाद ही उस जगह से होर्डिंग हटा लिया गया।

.jpg)