Posted by : achhiduniya 13 June 2023

महाराष्ट्र में शिंदे-फडणवीस सरकार बनने के बाद इस सरकार के सभी मंत्रियों के कामकाज पर नजर रखने के लिए बीजेपी का एक अलग सिस्टम बनाया गया था। 'दिव्य मराठी' के अनुसार, ये मंत्री आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कितने काम आएंगे, इसका भी अध्ययन किया गया। जिसमें शिंदे गुट के पांच मंत्रियों को ब्लैक लिस्ट किया गया है, इसकी रिपोर्ट बीजेपी आलाकमान को दे दी गई है। पांचों मंत्रियों को हटाए जाने की अटकलों को लेकर शिंदे गुट के समर्थकों में चिंता का माहौल है। महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। दिव्य मराठी न्यूज़ पोर्टल के अनुसार, राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि बीजेपी आलाकमान की तरफ से शिंदे गुट के पांच मंत्रियों को बाहर करने की सलाह दी गई है। इनमें से तीन मंत्री मराठवाड़ा के हैं। इन पांच मंत्रियों के स्थान 
पर नए लोगों को अवसर देने को कहा गया है। इन मंत्रियों में स्वास्थ्य मंत्री संदीपन भुमरे, कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार, स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत, जल आपूर्ति मंत्री गुलाब पाटिल और खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री संजय राठौड़ शामिल हैं। बता दें कि, पिछले कुछ दिनों से शिंदे-फडणवीस सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज हैं। सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी। फडणवीस ने कहा था कि जल्द ही विस्तार होने वाला है। 

अब ये बात सामने आ रही है कि मौजूदा कैबिनेट में शिंदे गुट के पांच मंत्रियों के कामकाज से बीजेपी आलाकमान नाखुश है। इसलिए चर्चा है कि बीजेपी ने संदीपन भुमरे, अब्दुल सत्तार, तानाजी सावंत, गुलाबराव पाटिल और संजय राठौड़ को मंत्री पद से हटाने और उनकी जगह अन्य विधायकों को चुनने की सलाह दी है। शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने भी मंत्रियों को हटाने को लेकर बीते शुक्रवार को बड़ा दावा किया था। 







उन्होंने कहा था कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे से शिवसेना के कुछ मंत्रियों को हटाने को कहा है। एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे ने भी संजय राउत के बयान को दोहराया था। हालांकि शिंदे गुट ने उनके इस दावे को खारिज कर दिया था।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ द्वारका में धतूरा गैंग का पर्दाफाश, मीठी बातों में फंसाकर बुजुर्गों को पिलाते नशे वाला जूस, फिर करते गहने साफ। @ पश्चिम बंगाल को लेकर निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, मुख्य सचिव और गृह सचिव को पद से हटाया।@ खाड़ी की जंग से कश्मीर के पर्यटन का बुरा हाल खाली हाउसबोट, सूने बाजार।@ ओडिशा-हॉस्पिटल के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 11 स्टाफ मेंबर्स बुरी तरह जख्मी।@ हमें कर्ज और शिकायतें विरासत में मिले, हमने पंजाब को विकास के रास्ते पर लौटाया-CM भगवंत मान।@ RSS का बड़ा बदलाव, प्रांत खत्म, बनेंगे 80 संभाग, चुनाव में जाति आधारित विश्लेषण बंद करने की अपील।@ दिल्ली में हुई पॉलिटिकल साइंस कॉन्क्लेव, नीति विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने गढ़ा भविष्य का राजनीतिक रोडमैप।@ ओडिशा के मयूरभंज में बवंडर ने मचाई तबाही, हवा में उछाली गाड़ियां, 70 से ज्यादा घरों को नुकसान।@ तेल ने बदली सऊदी-ईरान की किस्मत तो थोरियम बदलेगा भारत की, अनदेखी पर परमाणु वैज्ञानिक ने चेताया।@ पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो फेज में वोटिंग, 4 मई को चुनाव नतीजे।@ तेलंगाना में पुलिस का आधी रात छापा, ड्रग्स लेते पकड़े गए TDP सांसद और BRS के पूर्व विधायक, फायरिंग भी हुई।@ रमजान में कराची बेहाल, 15 घंटे की अघोषित गैस कटौती, 50% आपूर्ति घटी, जनता में हाहाकार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -