Posted by : achhiduniya 22 June 2023

समाज को शर्मसार करने वाली यह सनसनीखेज वारदात राजस्थान के खाजूवाला से सामने आई। एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वही मामले में युवती के पिता ने खाजूवाला पुलिस थाने के दो कांस्टेबल मनोज और भागीरथ के साथ एक अन्य युवक पर रेप और हत्या का मामला दर्ज करवाया है। इस मामले में परिजनों को संदेह है कि घटना में कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं। उधर, मामले की सूचना पर एसपी तेजस्विनी गौतम ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। वहीं एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। खाजूवाला सरकारी अस्पताल की नर्स ने बताया कि जिस वक्त युवती को अस्पताल में लाया गया था, उसकी मौत हो चुकी थी। 
पीड़िता से काफी खून काफी बह रहा था, लेकिन दुष्कर्म की पुष्टि रिपोर्ट आने के बाद ही की जा सकेगी। सरकारी डॉक्टरों ने भी यही बताया कि जब उस युवती को अस्पताल लेकर आये तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। नर्स ने बताया कि जो लोग उसे लेकर आए थे बताया जा रहा है कि वे पुलिस वाले हैं और नर्स से कहा कि ये युवती उन्हें इसी हालत में पड़ी मिली है। नर्स ने बताया कि महिला को मृत हालत में अस्पताल लाया गया था।

परिजनों ने बताया कि लड़की सुबह के समय एक कंप्यूटर सेंटर पर कोचिंग जाती थी। घटना के दिन भी वह घर से कोचिंग के लिए निकली तभी पुलिसकर्मियों समेत कुछ लोगों ने मिलकर लड़की के साथ रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी। इस दौरान लड़की के पिता को उनकी बेटी के गंभीर घायल होने की सूचना मिली। इस पर वह अस्पताल पहुंचे तो, बेटी की मौत की खबर लगी। मामले को लेकर परिजनों में गहरा आक्रोश है। घटना के बाद परिवार के लोग धरने पर बैठ गए। गैंगरेप केस में 2 पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाए जाने के बाद बीकानेर एसपी तेजस्विनी गौतम ने दोनों आरोपियों को सस्पेंड कर दिया है। वही दोनों पुलिसकर्मियों समेत तीन लोगों के खिलाफ रेप और हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है। 



राजस्थान की पूर्व सीएम और बीजेपी की नेता वसुंधरा राजे ने कहा कि बीकानेर के खाजूवाला में एक दलित महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले की जितनी निंदा की जाए कम है। जिनके कंधों पर महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, यदि वही पुलिस ऐसे कुकृत्यों में सहभागी है, तो इसे शर्मनाक और कुछ नहीं हो सकता।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ईरान-इजरायल युद्ध ने किसान-व्यापारियों को दे दी टेंशन, मुंबई के JNPT पोर्ट पर कंटेनरों की कतार।@ नीतीश के बेटे निशांत की पॉलिटिक्स में ग्रैंड एंट्री।@ ईरान में खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी ने उठाए सवाल, कहां- संसद में हो चर्चा।@ PM मोदी के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ बने डिजिटल दुनिया के बेताज बादशाह।@ खामेनेई की मौत पर जम्मू -कश्मीकर में पत्थ रबाजी, पुलिस की चेतावनी- कड़ी कार्रवाई होगी।@ बिना घूस भर्ती, उम्र सीमा में 5 साल की राहत, 7वां वेतन आयोग लागू,बंगाल में अमित शाह का बड़ा वादा।@ सेक्स क्राइम की जानकारी नहीं थी-एपस्टीन केस में बिल क्लिंटन से पूछताछ का वीडियो जारी, हिलेरी का फूटा गुस्सा।@ युवाओं को नशों के खतरे से बचाने के लिए पंजाब सरकार की लड़ाई लगातार जारी रहेगी- CM भगवंत मान।@ DTC बसों में पिंक कार्ड अनिवार्य करने पर सियासी घमासान, सौरभ भारद्वाज ने लगाए बीजेपी पर आरोप।@ ईरान के स्कूल में मारी गईं 165 बच्चियों के लिए JCB से खोदी गईं कब्रें।@ ईरान पर इजरायल-अमेरिका का हमला, पाकिस्तानियों पर टूटा कहर। @ भिंड में बुजुर्ग महिला से पुलिस ने की मारपीट! DIG ने चौकी प्रभारी को किया लाइन अटैच।@ नायब सिंह सरकार का बजट हरियाणा के लोगों के सपनों को तोड़ने वाला बजट- अनुराग ढांडा।@ खाड़ी देशों में फंसे युवाओं और विद्यार्थियों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है पंजाब सरकार-सीएम भगवंत मान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -