- Back to Home »
- Politics , State News »
- चुनाव जीतने बजरंग बली नही औरंगजेब की जरूरत है आपको राऊत का शिंदे-फडणवीस सरकार पर प्रहार..
Posted by : achhiduniya
08 June 2023
शिवसेना (यूबीटी) गुट के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद संजय राऊत ने बीजेपी पर तंज
कसते हुए कहा है कि आप हिंदुत्व की बात करते हैं। क्या आपका हिंदुत्व इतना कमजोर है कि जब कोई किसी की फोटो डालता है तो
उसे खतरा हो जाता है? क्या आपको चुनाव जीतने के लिए
औरंगजेब की जरूरत है?बजरंग बली ने कर्नाटक में आपकी मदद नहीं
की। इसलिए आपको महाराष्ट्र में औरंगजेब की जरूरत है। हिंदुस्तान टाइम्स में प्रकाशित रिपोर्ट के
मुताबिक शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत
ने गुरुवार को दावा किया कि महाराष्ट्र के कोल्हापुर में कथित तौर पर औरंगजेब और
टीपू सुल्तान का महिमामंडन करने वाली कुछ
सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हिंसक विरोध प्रदर्शन
में बाहरी लोग शामिल थे। राउत
ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में राज्य में बढ़ती सांप्रदायिक झड़पों पर भी सवाल खड़े किए
हैं। राउत ने
कहा कि मेरी जानकारी के अनुसार, इस झड़प में
कोल्हापुर के लोग शामिल नहीं थे। कोल्हापुर में स्थिति को बिगाड़ने के लिए बाहर के लोगों को लाया गया
था। उन्होंने
शिंदे सरकार से पूछा कि आपकी (बीजेपी) सरकार के सत्ता में आने के बाद से ऐसा
बार-बार क्यों हो रहा है? उधर, कोल्हापुर में
भड़की हिंसा में हिंदुत्ववादी संगठनों का बचाव करते हुए उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र
फडणवीस जो कि गृह मंत्री भी हैं, ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने यह भी कहा, अगर औरंगजेब का महिमामंडन किया जाता है तो प्रतिक्रिया होना तय है। हम
इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह छत्रपति शिवाजी महाराज का महाराष्ट्र है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)