Posted by : achhiduniya 30 June 2023

उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले की सत्ताएं माफियाओं के साथ खड़ी रहती थीं। वे लोगों को जातियों और धर्म के नाम पर बांटते रहते थे। वो गरीब के साथ नही खड़े रहते थे, लेकिन आज डबल इंजन की सरकार गरीबो के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि ये मिलने वाले आवास इसी बात का उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि आज केंद्र और राज्य सरकार प्रदेश के एक-एक नागरिक के विकास के लिए कृत संकल्पित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माफिया अतीक अहमद के कब्जे से छुड़ाई गई जमीन पर बने आवासों की लाभार्थियों को 76 फ्लैटों की चाबियां सौंपी हैं। बता दें कि प्रयागराज के लूकरगंज की इसी जमीन पर कभी माफिया अतीक का कब्ज़ा हुआ करता था। सरकार ने इस जमीन को कब्ज़ामुक्त कराया और पीएम आवास योजना के तहत इस जमीन 

पर फ्लैट का निर्माण कराया। इसके साथ ही सीएम ने 800 करोड़ से भी ज्यादा रुपयों की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि कहने के लिए ये 76 आवास हैं, लेकिन इसके पीछे एक भाव है कि ये माफियाओं से मुक्त करवाकर दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में माफियाओं का राज पूरी तरह से मिट्टी में मिल चुका है। उन्होंने कहा कि इसी जमीन पर कभी माफियाओं का अवैध कब्ज़ा हुआ करता था लेकिन आज यहां यह भव्य फ्लैट बने हुए हैं और इनमें गरीब और जरूरतमंद परिवार रहेंगे।

 https://twitter.com/i/status/1674685855544537088

उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए खुद का आवास होना केवल एक सपना होता था। वह जिंदगी भर यह सपना देखते थे लेकिन उनका यह सपना पूरा नहीं हो पाता था। लेकिन पीएम आवास योजना से उनका यह सपना अब पूरा हो रहा है। उन्होंने पिछली सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि 6 साल पहले उत्तर प्रदेश में गरीबों को पीएम आवास नहीं मिलते थे। भारत सरकार कहती रहती थी, लेकिन यहां की सरकार कभी देना ही नहीं चाहती थी। 2017 में आपने प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनवाई, जिसके बाद विकास और जनहित की तमाम योजनाएं तेज रफ़्तार से दौड़ने लगीं और हमने पिछले 6 वर्ष में लगभग 54 लाख आवास दिए हैं। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ महाराष्ट्र-पालघर में ओलियम गैस लीक, 1.5 किलोमीटर तक असर, दहशत में लोग।@ ईरान-इजरायल युद्ध से सूरत की अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर! टेक्सटाइल एक्सपोर्ट और डायमंड ट्रेड में गहरा संकट।@ मोदी 3.0 में रिफॉर्म पर मंत्रियों से मांगी गई रिपोर्ट, इस हफ्ते बताना होगा अब तक क्या किया।@ सड़कों पर कंटीले तार, स्कू3ल-कॉलेज बंद,खामेनेई की मौत के बाद कश्मीर में कुछ ऐसे हैं हालात।@ खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन को लेकर भारत में हाई अलर्ट, दूतावासों के बाहर कड़ा पहरा, गृह मंत्रालय ने दिए निर्देश।@ ईरान-इजरायल जंग के बीच पीएम मोदी ने नेतन्याहू और UAE के राष्ट्रपति को घुमाया फोन।@ ईरान इजरायल तनाव का असर, महाराष्ट्र से राजस्थान तक के सैंकड़ों लोग खाड़ी देशों में अटके।@ खामेनेई के मारे जाने के बाद सरकार की चुप्पी पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, भारत में कई जगह विरोध-प्रदर्शन।@ BJP ने साजिश के तहत आप को खत्म करने की कोशिश की, अब वह देश के सामने बेनकाब हो चुकी है-भगवंत मान।@ तेजस्वी यादव होंगे बिहार से INDIA गठबंधन के राज्यसभा उम्मीदवार, RJD की बैठक में बड़ा फैसला।@ पश्चिम बंगाल-SIR के बाद हटे 63 लाख वोटर्स के नाम, कोलकाता से बांकुड़ा तक,लोग हो रहे परेशान।@ दिल्ली शराब घोटाला केस-केजरीवाल–सिसोदिया को आरोप मुक्त करने के आदेश पर हाईकोर्ट में सुनवाई 9 मार्च को।@ माई लार्ड्स मैं तो रोजाना 325 रुपये कमाता हूं', पत्नी को 10 हजार गुजारे- भत्ते पर SC में पति का दर्द।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -