Posted by : achhiduniya 04 July 2023

शरद पवार की राष्ट्रवादी पार्टी से अजित पवार बगावत करके शिंदे सरकार में शामिल होकर वे डिप्टी सीएम बन गए हैं। इससे उनके चाचा शरद पवार भी हैरान है। मगर अब भी वे इन तरीकों से पार्टी को बचा सकते हैं। अजित पवार की बगावत के बाद शरद पवार कार्रवाई करने का मन बना चुके हैं। वे 5 जुलाई को मुंबई में जिला स्तर के अफसरों के साथ बैठक करेंगे। वहीं 7 जुलाई को दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई हैं। इस बैठक से साफ होगा कि कौन उनके पक्ष में है। शरद पवार ने पूरे महाराष्ट्र का दौरा करने का निर्णय लिया है। नासिक में वह रैली कर सकते हैं। बगावत करने वाले बड़े नेताओं में छगन भुजबल का भी नाम सबसे आगे है।  वे नासिक से आते हैं। शरद पवार दौरे के दौरान युवाओं से मुलाकात कर सकते हैं। वे पार्टी के जिला स्तर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात 
कर सकते हैं। शरद पवार एनसीपी का गढ़ रायगढ़ और शिवनेरी का दौरा कर सकते हैं। एनसीपी यहां पर काफी मजबूत रही है। शिवनेरी छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्मभूमि है। रायगढ़ में शिवाजी का राज्याभिषेक हुआ। इन जगहों के ऐतिहासिक महत्व को वे भुना सकते हैं। पवार लोकसभा चुनाव में पार्टी की पकड़ को मजबूत कर सकते हैं। शरद पवार बागी नेताओं को ठिकाने लगाने के लिए कोर्ट का रास्ता अपना सकते हैं। इसके साथ चुनाव आयोग का रुख कर सकते हैं।

हालांकि उन्होंने प्रफुल्ल पटेल और सुनील टटकरे को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से हटा दिया है।  शरद पवार का साथ कांग्रेस और टीएमसी दे रही है। इस मौके पर डीएमके चीफ और तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन भी पवार का साथ दे रहे हैं। बेंगलुरु में जल्द विपक्षी दलों की बैठक होगी। ऐसा कहा जा रहा है कि शरद पवार इसमें शिरकत करने वाले हैं।गौरतलब है की 1967 में शरद पवार 27 वर्ष की उम्र में पहली बार विधायक बने। इसके बाद शरद पवार सफलता पाते गए। 1978 में वसंतदादा पाटील की सरकर को गिराकर महाराष्ट्र के सबसे युवा सीएम बने। 1988 में वह दोबारा सीएम की कुर्सी पर बैठे। दो वर्ष बाद यानी 1990 में उन्होंने कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में जीत दिलाई। 




इसके बाद वह तीसरी बार राज्य के सीएम बने। 1991 में पवार ने केंद्र की राजनीति में एंट्री मारी थी। उस समय तत्कालीन पीएम पीवी नरसिम्हा राव की सरकार थी। वे सरकार में रक्षा मंत्री बने। 1993 में मुंबई हमले के बाद शरद पवार को महाराष्ट्र भेजा गया। वे चौथी बार सीएम बने थे।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ द्वारका में धतूरा गैंग का पर्दाफाश, मीठी बातों में फंसाकर बुजुर्गों को पिलाते नशे वाला जूस, फिर करते गहने साफ। @ पश्चिम बंगाल को लेकर निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, मुख्य सचिव और गृह सचिव को पद से हटाया।@ खाड़ी की जंग से कश्मीर के पर्यटन का बुरा हाल खाली हाउसबोट, सूने बाजार।@ ओडिशा-हॉस्पिटल के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 11 स्टाफ मेंबर्स बुरी तरह जख्मी।@ हमें कर्ज और शिकायतें विरासत में मिले, हमने पंजाब को विकास के रास्ते पर लौटाया-CM भगवंत मान।@ RSS का बड़ा बदलाव, प्रांत खत्म, बनेंगे 80 संभाग, चुनाव में जाति आधारित विश्लेषण बंद करने की अपील।@ दिल्ली में हुई पॉलिटिकल साइंस कॉन्क्लेव, नीति विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने गढ़ा भविष्य का राजनीतिक रोडमैप।@ ओडिशा के मयूरभंज में बवंडर ने मचाई तबाही, हवा में उछाली गाड़ियां, 70 से ज्यादा घरों को नुकसान।@ तेल ने बदली सऊदी-ईरान की किस्मत तो थोरियम बदलेगा भारत की, अनदेखी पर परमाणु वैज्ञानिक ने चेताया।@ पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो फेज में वोटिंग, 4 मई को चुनाव नतीजे।@ तेलंगाना में पुलिस का आधी रात छापा, ड्रग्स लेते पकड़े गए TDP सांसद और BRS के पूर्व विधायक, फायरिंग भी हुई।@ रमजान में कराची बेहाल, 15 घंटे की अघोषित गैस कटौती, 50% आपूर्ति घटी, जनता में हाहाकार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -