- Back to Home »
- Crime / Sex »
- पाक प्रेमिका सीमा हैदर बनी मुंबई पुलिस के लिए सरदर्द वापस न भेजने पर मिली आतंकी हमले की धमकी
Posted by : achhiduniya
13 July 2023
ऑनलाइन
गेम पबजी खेलते हुए 2019 में सीमा और सचिन एक-दूसरे के संपर्क में आए थे।
दोनों के बीच पहले दोस्ती और फिर इश्क हो गया। इसके बाद दोनों इसी साल मार्च के
महीने में नेपाल में मिले थे। जहां दोनों ने शादी कर ली थी। फिर दोनों अपने-अपने
मुल्क लौट गए थे। सीमा बीती 13 मई को नेपाल के रास्ते भारत
में दाखिल हुई थी और सचिन के घर पहुंची थी। पाकिस्तान छोड़कर भारत आई सीमा गुलाम हैदर को लेकर मुंबई पुलिस को धमकी दी गई है। मुंबई पुलिस ने
गुरुवार (13 जुलाई) को
बताया कि कंट्रोल रूम को
कल एक धमकी भरा फोन आया। जिसमें फोन करने वाले ने पुलिस
को धमकी दी कि अगर पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर पाकिस्तान नहीं लौटी तो 26/11 के आतंकवादी हमले के लिए तैयार रहें। सीमा अपने चार बच्चों के साथ भारत
आई। फिलहाल वह अपने बच्चों के साथ सचिन के
घर पर रह रही है। सीमा ने उसको पाकिस्तान वापस भेजने पर जान का खतरा बताया है।
सीमा के पहले पति ने भारत सरकार से उसकी पत्नी और बच्चों को वापस भेजने की अपील की
है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)