Posted by : achhiduniya 01 July 2023

मध्य प्रदेश के ग्वालियर मेला ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा,मध्य प्रदेश में बिजली महंगी है, दिल्ली में बिजली मुफ़्त है। पंजाब में भी अब बिजली बिल जीरो आने लगा है। मध्य प्रदेश में आठ-दस घंटे के पावर कट लगता है। मैंने फ्री बिजली की घोषणा की तो प्रधानमंत्री नाराज हो गए बोलने लगे कि फ्री की रेवड़ी बांट रहा है। क्या तकलीफ है आपको। मैंने दिल्ली वालों के हाथ में सात फ्री रेवड़ी रख दी। फ्री बिजली, शानदार स्कूल, सबका मुफ़्त इलाज, मुफ़्त पानी, महिलाओं के लिए मुफ़्त सफ़र, बुजुर्गों के लिए मुफ़्त तीर्थ यात्रा, नौकरियों का इंतजाम कर रहा हूं। आपको यह सात रेवड़ियां चाहिए या नहीं। मैं 
मोदीजी से कहना चाहता हूं कि इतनी महंगाई कर रखी है आपने अगर मैंने लोगों के चेहरे पर थोड़ी मुस्कान ला दी तो क्या कर दिया। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा,भगवान महंगाई नहीं कर रहा, इतनी महंगाई इसलिए हुई, क्योंकि उन्होंने सरकारी खजाने की लूट मचा रखी है। पीएम मोदी ने अपने दोस्तों का लोन माफ कर दिया। खुली लूट चल रही है और पैसा आप पर टैक्स लगाकर आ रहा है। आटा-चावल, पनीर, दूध, छाछ सब पर टैक्स लगा दिया। इतना खून तो अंग्रेजों ने भी नहीं चूसा। मोदी ने पहली बार खाने-पीने की चीजों पर टैक्स लगाया है।
आज एमपी में 108 रुपये पेट्रोल है और 57 रुपए के अलावा उसमें पूरा टैक्स है। इन्होंने 11 लाख करोड़ लूटा दिए माफ कर दिए तो कितना पैसा बनाया होगा। बेईमानी करें मोदी जी और जेल भेजें मनीष सिसोदिया को। उन्होंने कहा,जैसे दिल्ली और पंजाब वालों ने कांग्रेस और बीजेपी को हराया, आप भी मध्य प्रदेश में एक बार आम आदमी पार्टी को मौका देकर देखो। मामा को भी भूल जाओगे और मामा के चेले चपाटों को भी भूल जाओगे। मध्य प्रदेश की जनता दिल्ली और पंजाब में हो रहे कामों को पसंद कर रही है। 





अभी तक बाकी पार्टियों की सरकारें सरकारी महकमों को ये कहकर प्राइवेट करती थीं कि बहुत घाटा हो गया, सरकार से चल नहीं रहा इसलिए प्राइवेट कर रहे हैं। दिल्ली में सरकारी स्कूलों और अस्पतालों को शानदार चलाने के बाद अब पंजाब में प्राइवेट थर्मल प्लांट को हमारी सरकार खरीद रही है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ बारात में बज रहे DJ की तेज आवाज से 140 मुर्गियों की मौत, पोल्ट्री फार्म संचालक सदमे में।@ रक्षा क्षेत्र में बड़ी कामयाबी-DRDO और नौसेना ने किया स्वदेशी एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण।@ बिहार- चौकीदार का बेटा निकला रंगबाज, पिता की वर्दी पहन कर की ड्यूटी फिर बनाई रील, FIR दर्ज।@ 300 करोड़ का दांव, ज़ॉम्बी दुनिया में एंट्री,धुरंधर के बाद रणवीर सिंह की प्रलय करेगी धमाका, विवाद के बीच बड़ा अपडेट।@ ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने जयशंकर को किया फोन, पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात पर हुई बात।@ CBI के जॉइंट डायरेक्टर और दिल्ली पुलिस के एक्स अधिकारी को दिल्ली की कोर्ट ने सुनाई सजा, IRS के घर मारी थी रेड।@ फिरहाद हकीम ने बच्ची से डलवा दिया वोट ममता के मंत्री की फैमिली फोटो से खड़ा हुआ बड़ा विवाद।@ MP में गेहूं खरीदी की जमीनी हकीकत जानेंगे CM मोहन- कहीं भी उतरेगा हेलिकॉप्टर, औचक किसानों से होगा संवाद।@ मां के फैसले से जज हो गए हैरान, बेटे के हत्यारे पिता को सजा दिलाने के लिए लड़ी 7 साल लंबी लड़ाई।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -