Posted by : achhiduniya 01 July 2023

पंजाब के अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल यानि स्वर्ण मंदिर में एक चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई। स्वर्ण मंदिर में 24 घंटे आत्मिक खुराक यानि कथा-कीर्तन व शारीरिक खुराक यानि अटूट लंगर चलता है। जिसमें प्रतिदिन लाखों की संख्या में हर धर्म समुदाय के श्रद्धालु लाभ लेते है।वही हरमंदिर साहिब के लंगर में रोजाना बड़ी मात्रा में रोटियां बच जाती है। जिनको एक जगह स्टोर किया जाता है और इनकी बिक्री के लिए टेंडर बुलाया जाता है। स्वर्ण मंदिर के लंगर की सूखी और जूठी रोटियों की नीलामी में करोड़ों रुपए के घोटाले का 
मामला सामने आया है। जिसको लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का फ्लाइंग स्क्वायड जांच कर रहा है। अधिकारियों व कर्मचारियों ने मिलीभगत कर तय शर्तों को नजरअंदाज कर टेंडर दिए और हेराफेरी कर टेंडर की रकम ज्यादा बताकर राशि को हड़प लिया गया। अप्रैल 2019 से दिसंबर 2022 तक सूखी व जूठी रोटियों की नीलामी में यह घोटाला हुआ है। SGPC के फ्लाइंग स्क्वायड की तरफ से जब जांच शुरू की गई थी तो सूखी व जूठी रोटियों के अलावा सफाई के बाद बची सामग्री और धान आदि की बिक्री में 62 लाख रुपए की गड़बड़ी सामने आई थी लेकिन अब ये घोटाला एक करोड़ से ऊपर पहुंच गया है। SGPC के फ्लाइंग स्क्वायड की तरफ से इस घोटाले के लिए करीब डेढ़ दर्जन मैनेजर, स्टोरकीपर, सुपरवाइजर और इंस्पेक्टर को दोषी ठहराया गया है।
सूत्रों के अनुसार इसके अलावा घोटाला में श्री हरमंदिर साहिब के प्रबंधक समेत 3 रिटार्यड प्रबंधकों का भी नाम सामने आया है। SGPC के फ्लाइंग स्क्वायड ने अब दोषी अधिकारियों से घोटाले की राशि वसूलने के लिए कहा गया है। फ्लाइंग स्क्वायड की तरफ से 2 स्टोरकीपरों को निलंबित किया गया है और उनसे रिकवरी का आदेश भी दिया गया है। अब मामले में धीरे-धीरे अन्य लोगों के नाम भी सामने आ रहे है। वहीं मैनेजर समेत कुछ कर्मचारी खुद को निर्दोष बताते हुए पैसा देने से मना कर रहे है। वहीं इस पूरे मामले को लेकर एसजीपीसी अध्यक्ष के निजी सहायक सतबीर सिंह का कहना है कि घोटाले की गहनता से जांच की जा रही है जो भी अधिकारी कर्मचारी इसके लिए जिम्मेदारी होगा उसी से हर्जाना वसूल किया जाएगा।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ बारात में बज रहे DJ की तेज आवाज से 140 मुर्गियों की मौत, पोल्ट्री फार्म संचालक सदमे में।@ रक्षा क्षेत्र में बड़ी कामयाबी-DRDO और नौसेना ने किया स्वदेशी एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण।@ बिहार- चौकीदार का बेटा निकला रंगबाज, पिता की वर्दी पहन कर की ड्यूटी फिर बनाई रील, FIR दर्ज।@ 300 करोड़ का दांव, ज़ॉम्बी दुनिया में एंट्री,धुरंधर के बाद रणवीर सिंह की प्रलय करेगी धमाका, विवाद के बीच बड़ा अपडेट।@ ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने जयशंकर को किया फोन, पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात पर हुई बात।@ CBI के जॉइंट डायरेक्टर और दिल्ली पुलिस के एक्स अधिकारी को दिल्ली की कोर्ट ने सुनाई सजा, IRS के घर मारी थी रेड।@ फिरहाद हकीम ने बच्ची से डलवा दिया वोट ममता के मंत्री की फैमिली फोटो से खड़ा हुआ बड़ा विवाद।@ MP में गेहूं खरीदी की जमीनी हकीकत जानेंगे CM मोहन- कहीं भी उतरेगा हेलिकॉप्टर, औचक किसानों से होगा संवाद।@ मां के फैसले से जज हो गए हैरान, बेटे के हत्यारे पिता को सजा दिलाने के लिए लड़ी 7 साल लंबी लड़ाई।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -