- Back to Home »
- State News »
- चने की दाल 1/- किलो देगी झाड़खंड की सोरेन सरकार..
Posted by : achhiduniya
12 August 2023
झारखंड कैबिनेट की बैठक में 30
प्रस्तावों
को मंजूरी दी गयी। कैबिनेट ने फैसला लिया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013
एवं
झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (SFSS) के
सभी लाभुक परिवारों को प्रति परिवार एक किलोग्राम चना दाल प्रतिमाह एक रुपया किलो
की दर से दिया जाएगा। इस संबंध में चना दाल वितरण की संशोधित योजना को कैबिनेट ने
कल मंजूरी दे दी। शुक्रवार को रांची
के धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में हुई कैबिनेट
की बैठक में इस पर फैसला लिया गया। कैबिनेट ने सभी राशन कार्डधारकों को एक रुपया
प्रति किलो की दर से दाल देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इतना ही नहीं पथ
परिवहन निगम के जो कर्मचारी बिहार से झारखंड आये थे, उन
सभी को सरकारी कर्मियों के रूप झारखंड में समायोजित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी
दे दी।
.jpg)
.jpg)