- Back to Home »
- Crime / Sex , Politics »
- भाजपा द्वारा अल्पसंख्यक मंत्रालय में 22 हजार करोड़ रुपए का स्कॉलरशिप घोटाला आया सामने..आप विधायक नरेश बाल्यान
भाजपा द्वारा अल्पसंख्यक मंत्रालय में 22 हजार करोड़ रुपए का स्कॉलरशिप घोटाला आया सामने..आप विधायक नरेश बाल्यान
Posted by : achhiduniya
20 August 2023
एक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि
अल्पसंख्यक मंत्रालय में 22 हजार करोड़ रुपए का स्कॉलरशिप घोटाला हुआ
है। यह घोटाला साल 2007 से 2022 के दौरान हुआ है। इसकी
जांच 10 जुलाई को CBI को सौंपी गई है।
इसका खुलासा देश के 34 राज्यों के 100 जिलों में
की गई जांच के दौरान हुआ है। स्कॉलरशिप घोटाले को फर्जी लाभार्थी, कागजी
संस्थान और छद्म नामों से बैंक खाते खुलवार कर अंजाम दिया गया। जांच के दौरान 1,572 संस्थानों में से 830 यानी 53 प्रतिशत
संस्थान सिर्फ कागजों पर चलते पाए गए। जानकारी के मुताबिक केवल 5 पांच साल
में इन संस्थानों ने 144.83 करोड़ रुपये के घोटाले को अंजाम दिया। स्कॉलरशिप
घोटाले का
मामला प्रकाश में आने के बाद अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने इसकी
जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी है। केंद्र सरकार के अल्पसंख्य
मंत्रालय में स्कॉलरशिप घोटाले का मामला
सामने आने के बाद आप विधायक ने बीजेपी पर हमला बोल दिया है। आप विधायक नरेश
बाल्यान ने एक ट्वीट कर बताया कि केंद्र के अल्पसंख्यक मंत्रालय में 22 हजार करोड़
रुपये का घोटाला सामने आया है। अब बीजेपी के सारे पाप फूट फूट कर बाहर आ रहे हैं। इससे
पहले कि इस मामले को दबा दिया जाए, देश की जनता
स्कॉलरशिप घोटाले को पूरी तरह से जान ले और उसे याद रखे।
.jpg)
.jpg)