Posted by : achhiduniya 20 August 2023

पाकिस्तान के छक्के छुड़ाने वाले बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म गदर 2 को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है और 9 दिनों में 336.13 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की जबरदस्त कामयाबी के बीच बंगले की नीलामी की खबर सनी देओल के लिए झटका हो सकती है। सनी देओल का जुहू में स्थित बंगले की नीलामी हो सकती है। इस बंगले की नीलामी का ई ऑक्शन नॉटिफिकेशन बैंक ऑफ बड़ौदा ने आज के अखबारों में जारी किया है। सनी देओल पर आरोप है कि उन्होंने बैंक से एक बड़े अमाउंट का लोन लिया था जिसे वे चुका नहीं पाए। सनी देओल ने लोन के लिए मुंबई के जुहू इलाके में स्थित अपना विला, जिसका नाम सनी विला है, मॉर्टगेज पर दिया था। इसके बदले उन्हें बैंक को तकरीबन 56 करोड़ रुपये चुकाने थे, जो 
अभी तक नहीं चुकाए गए हैं। अखबार में छपे नोटिफिकेशन के मुताबिक सनी देओल का ये घर जूहू के गांधी ग्राम रोड पर है जिसके गैरेंटर खुद सनी देओल के पिता धर्मेंद्र हैं। सनी देओल को बैंक ऑफ बड़ौदा को 55.99 करोड़ रुपए के करीब लोन इंट्रेस्ट के साथ देना था पर बैंक को लोन रिकवरी में सफलता नहीं मिली।  जिसके बाद बैंक ने न्यूज पेपर में ई ऑक्शन के लिए नॉटिफिकेशन निकाला है।  नॉटिफिकेशन के मुताबिक ऑक्शन 25 सितंबर को किया जाएगा और इस ऑक्शन के लिए बेसिक प्राइज लगभग 51.43 करोड़ रुपये रखा गया है।
गौरतलब है कि 2016 में रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म घायल की सीक्वेल 'घायल वन्स अगेन‌' के निर्माण और रिलीज के दौरान सनी देओल आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे और उस दौरान इस तरह की खबरें आईं थीं कि सनी देओल ने फिल्म की रिलीज को लेकर सनी सुपर साउंड को गिरवी रख दिया है। हालांकि उस वक्त उनके मैनेजर ने इन खबरों का सिरे से नकार दिया था। घायल-वन्स अगेन में ऑपशियल निर्माता के तौर पर धर्मेंद्र का नाम दिया गया था। जबकि सनी देओल ने इस फिल्म के निर्माण के अलावा फिल्म को डायरेक्ट भी किया था।  सनी देओल अक्सर यहां नहीं रहते हैं बल्कि गारंटर के तौर पर विज्ञापन में धर्मेंद्र और बॉबी देओल का जो एड्रेस दिया है, उस पते पर परिवार के साथ रहते हैं लेकिन एक बंगला होने के नाते सनी सुपर साउंड/सनी विला में रहने की जगह भी है, जहां कभी-कभार सनी रहते हैं और ये जगह पूरे देओल परिवार के आय का अच्छा स्त्रोत रहा है। 




सनी सुपर साउंड एक बंगला कम रिकॉर्डिंग और डबिंग स्टूडियो है जहां अलग से दो प्रोस्ट प्रोडक्शन सूट्स भी हैं। इसी सनी सुपर साउंड में सनी देओल का एक ऑफिस भी है,रहने के लिए स्पेशियस जगह भी है और इसी बंगले को सनी विला के नाम से भी जाना जाता है। सनी सुपर साउंड में तमाम बॉलीवुड फिल्मों की डबिंग और फिल्मों की स्क्रिनिंग्स सालों से होती आ रही हैं।
 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -