- Back to Home »
- National News »
- पीएम मोदी रखेंगे 508 रेलवे स्टेशनों के रिडेवलपमेंट की आधारशिला..
Posted by : achhiduniya
04 August 2023
देश वासियों के लिए भारतीय रेल एक सुगम व सस्ता सार्वजनिक परिवहन है,ऐसे में रेलवे स्टेशनों पर विश्व स्तर
की सुविधाएं जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी 6 अगस्त को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश भर में 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखने वाले हैं। यह
रिडेवलपमेंट का काम अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया
जाएगा। इस योजना के तहत देश भर मे कुल 1309 स्टेशनों का रिडेलवलपमेंट किया जाना है। इसमें कुल लागत 24,470 करोड़ रुपये से अधिक होगी। इस
लागत से इन स्टेशनों का निर्माण किया
जाएगा। शहर के दोनों किनारों के उचित एकीकरण के साथ इन स्टेशनों को सिटी सेंटर के रूप में विकसित करने के लिए मास्टर प्लान तैयार किए जा रहे हैं। ये 508 स्टेशन 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में
फैले हुए हैं,जिनमें उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 55-55, बिहार में 49, महाराष्ट्र में 44, पश्चिम बंगाल में 37, मध्य प्रदेश में 34, असम में 32, ओडिशा में 25, पंजाब में 22 स्टेशन, गुजरात और
तेलंगाना में 21-21, झारखंड में 20, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में 18-18, हरियाणा में 15, कर्नाटक में 13 शामिल हैं। यह रेलवे स्टेशन आधुनिक
यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर तैयार किए जाएंगे।
.jpg)
.jpg)
.jpg)