- Back to Home »
- Politics »
- 9½ नौ साल करोड़ों की लूट अब दे रहें चुनावी रेवड़ी छूट...LPG दामों की कटौती पर रणदीप सिंह सुरजेवाला का कटाक्ष
9½ नौ साल करोड़ों की लूट अब दे रहें चुनावी रेवड़ी छूट...LPG दामों की कटौती पर रणदीप सिंह सुरजेवाला का कटाक्ष
Posted by : achhiduniya
30 August 2023
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा
केवल दो सवाल मोदी जी, साढ़े 9 सालों में डकारें इन ₹
8,33,640.76 करोड़ की भरपाई केवल ₹200 की चंद महीनों की की सब्सिडी से हो जाएगी?
उज्जवला
बहनों से जो ₹ 68,702.76 करोड़ लूटे और उनके चूल्हों पर खाना पकाने पर मजबूर
किया,
क्या आप उसका
प्रायश्चित करेंगे? कांग्रेस की सरकारें अब 500 रुपए में LPG सिलेंडर दे रही हैं और
देने वाली हैं, इसके डर से आनन-फ़ानन में आपका ये गिफ़्ट याद आया है। 2024 में देश की जनता भाजपा
को रिटर्न कर आपको रिटर्न गिफ़्ट ज़रूर देगी। सुरजेवाला ने पीएम मोदी पर निशाना साधते
हुए ट्वीट कर लिखा कि L-
लूटो, P- प्रॉफिट कमाओ, G
- गिफ़्ट देने का नाटक
करो! ये है मोदी जी की LPG योजना का कड़वा सच। पिछले साढ़े 9 सालों में मोदी सरकार
ने से लगातार LPG के दाम बढ़ाकर 31.37 करोड़ लोगों से लूटा। आठ लाख, तैंतीस हज़ार करोड़ से
ज़्यादा जनता की जेब पर डाका डालकर लूटे! सुरजेवाला ने ट्वीट में आगे लिखा- अकेली हमारी
उज्ज्वला की बहनों से ही 2017 से अब तक अड़सठ हज़ार सात सौ करोड़ से ज़्यादा
मुनाफ़ा कमा कर लूटे! देखें सरकारी आंकड़ों के मुताबिक़ चार्ट। चुनाव की दस्तक आते
ही,
मोदी सरकार को 6 महीने पहले बेतहाशा
महंगाई से पीड़ित हमारी माता-बहनों को गिफ़्ट देने की याद आ जाती है।
साढ़े 9 साल लूटकर, चुनाव के कुछ महीने
पहले छूट देकर वाहवाही लूटना, आख़िर किस Toolkit का परिणाम है? लूट मोदी सरकार के DNA में रची बसी है। गौरतलब
है की केंद्र
सरकार की तरफ से घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 200 रुपए की कटौती की है
यानि अब 1100/- रुपए से भी ज्यादा पहुंच चुका सिलेंडर 1000/- रुपए से भी कम का आएगा। नई कीमतें आज से लागू हो गई है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)