Posted by : achhiduniya 31 August 2023

मुंबई में होने वाली बैठक से अलग-अलग दल अपने-अपने नेताओं के नामों पर जोर दे रहे हैं। पहले राहुल गांधी, फिर शरद पवार, उसके बाद नीतीश कुमार और अब इस रेस में अरविंद केजरीवाल,अखिलेश यादव के नाम सामने आ रहा है। महाविकास अघाड़ी गठबंधन (MVA) के नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सही बात कही,विपक्षी फ्रंट में हर कोई प्रधानमंत्री बनने के सपने देख रहा है। विपक्षी गठबंधन INDIA की तीसरी बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में होने जा रही है। इसे लेकर विपक्षी दलों के तमाम दिग्गजों का मुंबई में जुटना शुरू हो चुका है। इस बैठक में 28 दलों के 63 नेता हिस्सा ले रहे हैं। मीटिंग में गठबंधन के भविष्य से लेकर अभियान तक पर चर्चा होगी। इस बैठक से पहले INDIA गठबंधन के प्रधानमंत्री पद के चेहरे की चर्चा जोरों पर है। INDIA अलायंस में शामिल 
तीन अहम पार्टियों कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी वाले महाविकास अघाड़ी गठबंधन (MVA) के नेताओं ने बुधवार (30 अगस्त) को पीएम चेहरे को लेकर तंज कसते हुए कहा कि हमारे पास तो कई चेहरे हैं, BJP में सिर्फ एक है।  विपक्षी गठबंधन में पीएम उम्मीदवार के लिए अलग-अलग दल अलग-अलग नाम पर जोर दे रहे हैं। ऐसे में एक अनार सौ बीमार वाली कहावत साबित हो रही है। मुंबई पहुंचीं पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने पीएम उम्मीदवार को लेकर अलग राय रखी। उन्होंने कहा,विपक्षी गठबंधन में पीएम का चेहरा तो INDIA ही होगा।  हमारी लड़ाई देश को बचाने की है। 
सोचने वाली बात यह है की उधर पीएम मोदी तो इधर कौन? इसकी बहस में क्या ये वाकई विपक्ष के लिए एक बड़ा नुकसान साबित होगा? अगर हर पार्टी में अपने नेता को प्रधानमंत्री पद पर देखने की ख़्वाहिश जग उठे, तो शायद कैडर मज़बूती से चुनाव की तैयारी में लगेगा और मज़बूती से लड़ाई करेगा। हो सकता है कि कुछ सफलता भी हासिल कर ले। ऐसे में चुनाव की रणभूमि में ये आत्मविश्वास लेकर उतरना क्या इतनी बुरी बात है, जो बताई जा रही हैवहीं, बीजेपी भी एनडीए को मज़बूत करने में जुटी हुई है।



जिस वक्त मुंबई में विपक्षी गठबंधन INDIA की बैठक हो रही होगी, उसी वक्त मुंबई में एनडीए के दलों की भी बैठक होगी।  पिछली बार भी जब INDIA की बैठक हुई थी, तो एनडीए ने भी अपनी ताकत दिखाई थी यानी अभी आमने सामने NDA और INDIA दिख रहा है।
 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -