- Back to Home »
- Crime / Sex »
- बच्चों के चॉकलेट में नशीला पदार्थ मारिजुआना-गांजा मिलाने का नशीला कारोबार..पुलिस ने दबोचा
पुलिस के मुताबिक नशे वाली चॉकलेट का नशीला वायापर करने वालों के तार उत्तर प्रदेश से जुड़े होने की बात कही तकरीबन 125 किलोग्राम नशे वाली चॉकलेट की खेप कर्नाटक के मंगलुरु पुलिस ने दो दुकानों में दबिश देने के बाद जब्त की है। मंगलुरु के पुलिस कमिश्नर कुलदीप जैन के अनुसार जांच में पता चला है कि यह खेप उत्तर भारत से लाई गई थी, खासकर उत्तर प्रदेश से इसमें कौन लोग शामिल हैं उसकी हम जांच कर रहे हैं। मंगलुरु में दबिश के बाद रायचूर में इन चॉकलेटों की एक और खेप पकड़ी गई। चॉकलेट में नशीले पदार्थ मिले थे। रायचूर में भी मंगलुरु की ही तरह दो दुकानदार गिरफ्तार किए गए। पुलिस और पेरेंट्स दोनों ही परेशान है
क्योंकि सवाल बच्चों के भविष्य का है। बताया जाता है कि जो बच्चे इन चॉकलेटों को खाते थे वे बार-बार इन्हीं चॉकलेट की मांग करते थे। इस पर बच्चों के परिवार वालों को शक हुआ। जब बड़े लोगों ने खाया तो पता चला कि 15 से 20 रुपये की इन चॉकलेटों को खाते ही नशा चढ़ता है। पुलिस के मुताबिक इन चॉकलेटों में भांग और मारिजुआना मिला हुआ था। यह चॉकलेट उत्तर प्रदेश से यहां लाई गई थीं। बाल चिकित्सक एवं हंगरी कोओला फूड्स के को-फाउंडर डॉ एस मुजाहिद हुसैन ने कहा कि,लत बुरी चीज होती है।
चॉकलेट ही लत क्यों ना हो, एक बार बच्चों को आदत पड़ गई तो फिर बहुत मुश्किल होगी इस आदत को छुड़ाने में। पुलिस की जांच जारी है क्योंकि ऐसा मामला पहली बार आया है। बच्चों को नशीले पदार्थ वाले चॉकलेट खिलाए जा रहा हैं। यह मामला काफी गंभीर है इस लिए जांच में पुलिस किसी तरह की कोताही नहीं बरत रही। पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है ताकि यह पता चल सके कि आखिर ये अंतरराज्यीय गैंग किस तरह उत्तर प्रदेश से भांग, गांजे से मिला चॉकलेट यहां सप्लाई कर रहा है।.jpg)
.jpg)
.jpg)