Posted by : achhiduniya 19 August 2023

बीते 2 जुलाई को अजित पवार के साथ उनके समर्थक विधायक महाराष्ट्र मेंएकनाथ शिंदे के नेतृ्त्व वाली सरकार में शामिल हुए थे। इस फैसले से शरद पवार की एनसीपी टूट गई न सिर्फ NCP टूटी बल्कि अजित पवार गुट ने पार्टी पर अधिकार का दावा भी ठोंक दिया। पार्टी का असली हकदार कौन है, ये मामला चुनाव आयोग तक पहुंच चुका है,लेकिन इस फूट के बावजूद शरद पवार और अजित पवार की मुलाकात ने महाराष्ट्र की सियासत को बेहद दिलचस्प बना दिया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी [NCP] में दो फाड़ होने के बाद जहां एक तरफ शरद पवार मैदान में उतरकर लोगों के बीच पहुंचे रहे हैं वहीं, अब अजित पवार गुट ने भी पार्टी को मजबूत करने पर जोर दे दिया 
है। लोकसभा चुनाव की तैयारियां में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दोनों दलों के नेता-कार्यकर्ता अपनी कमर कस चुके हैं। कोई कसर बाकी न रह जाए, उसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इस बीच अजित पवार गुट के मंत्रियों को भी टास्क मिल गया है। अजित पवार के साथ महाराष्ट्र सरकार में शामिल सभी नौ मंत्रियों को अगल-अलग जिलों की जिम्मेदारी दी गई है।  डिप्टी सीएम अजित पवार को पुणे, सतारा, सांगली और सोलापुर जिले की जिम्मेदारी दी गई है। एक बयान में इस बात की जानकारी दी गई। राकांपा सांसद और पार्टी के नेशनल वर्किंग कमेटी के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल को भंडारा, गोंदिया, अमरावती, वर्धा और नागपुर जिले में पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है।

ये जिम्मेदारियां एनसीपी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष ने तय की हैं। अजित पवार गुट ने सुनील तटकरे को महाराष्ट्र एनसीपी का अध्यक्ष नियुक्त किया था। इस तरह से एनसीपी के सभी नौ मंत्रियों को 36 जिलों में पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी गई है। छगन भुजबल नासिक, मुंबई शहर और मुंबई उपनगर में पार्टी को मजबूत करेंगे।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ हिमालय में 150 साल बाद मिला नीले-बैंगनी फूलों वाला दुर्लभ पौधा, आयुर्वेद में संजीवनी से कम नहीं।@ राजस्थान के बुटाटी धाम में 22 करोड़ का घोटाला, चढ़ावे के सोने-चांदी गायब।@ असम ने नशीले पदार्थों के खिलाफ तेज की लड़ाई, 472 करोड़ के ड्रग्स किए गए नष्ट।@ दिल्ली में कीचड़ के छींटे पड़ने पर शख्स की चाकू से गोदकर हत्या, पांच आरोपी पकड़े गए।@ J&K को राज्य का दर्जा दिलाने दिल्ली नहीं तो क्या ट्रंप के व्हाइट हाउस जाएं?- उमर अब्दुल्ला।@ दिल्ली में DDA की जमीन पर बने अवैध निर्माण पर 72 घंटे के अंदर चलेगा बुलडोजर।@ भारत में कोरोना लौटा, आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद अलर्ट- 8 एक्िक बव केस।@ 81 घंटे बाद खत्म हुआ पुणे के मोशी हादसे का रेस्क्यू ऑपरेशन, मलबे से 9 शव बरामद।@ लखनऊ रेलवे स्टेशन पर मिलेगा एयरपोर्ट का मजा, हर प्लेटफॉर्म पर AC रूम, होटल और फूड कोर्ट, 400 करोड़ से कायाकल्प।@ बेंगलुरु में महिला से अश्लील हरकत करने वाला डिलीवरी एजेंट गिरफ्तार, टॉयलेट के बहाने घर में घुसा था।@ कश्मीर के अनंतनाग में 60 मिनट में 2 बार बादल फटने से भारी तबाही, पहलगाम के होटलों में घुसा पानी, नदियां उफान।@ चेन्नई के स्कूली बच्चों को बड़ा तोहफा-कल से चलेंगी 41 स्पेशल स्कूल बसें, हर दिन लगेंगे 134 चक्कर।@ यास्तिका ने लॉर्ड्स में शतक जड़ बनाया गजब का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली बन गई दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी।@ लंदन में फैमिली टाइम एंजॉय करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती और दोस्तों के साथ लजीज व्यंजनों का उठाया लुत्फ।@ UP में 35 करोड़ का महा-लक्ष्य! सी एम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण।@ नेपाल में फिर सड़कों पर जेन-जी, सरकार की नीतियों और व्यवस्था से हताश दो लोगों ने किया आत्मदाह।@ खाड़ी में गूंजे खतरे के सायरन, ईरान के इंतकाम से थर्राए बहरीन और कतर।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -