- Back to Home »
- Technology / Automotive »
- XUV700 एसयूवी बड़ी खराबी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने वापस मंगवाई 1 लाख से अधिक कारें..
Posted by : achhiduniya
19 August 2023
महिंद्रा एंड महिंद्रा के अनुसार जिन XUV700 को रिकॉल किया जा रहा है, वे 8 जून, 2021 और 28 जून, 2023 के बीच निर्मित हैं। यदि आपकी XUV700 भी इसी अवधि में निर्मित है तो आपसे जल्द
ही कंपनी द्वारा संपर्क किया जाएगा। ऑटोमेकर ने कहा कि सभी ग्राहकों के लिए
निरीक्षण और उसके बाद का सुधार नि:शुल्क किया जाएगा, जिनसे कंपनी व्यक्तिगत रूप से संपर्क करेगी। इसमें
कहा गया है कि यह कार्रवाई वाहन वापस मंगाने पर स्वैच्छिक संहिता के अनुपालन में
है। कंपनी अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV की
1 लाख से अधिक यूनिट वापस मंगा रही है। ये है कंपनी
की XUV700 एसयूवी, जिसके मेगा रिकॉल की
शुरुआत की गई है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने शेयर बाजार को भेजी जानकारी में बताया
कि स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन XUV700 के इंजन बे में
वायरिंग रूटिंग का निरीक्षण करने के लिए इसकी 1 लाख से अधिक इकाइयों
को वापस बुला रही है।
महिंद्रा ने कहा कि वह वायरिंग लूम के घर्षण कट के संभावित जोखिम के लिए XUV700 की 1,08,306 इकाइयों के इंजन बे में वायरिंग लूम रूटिंग का
निरीक्षण करेगी। इसके अलावा, 16 फरवरी, 2023 और 5 जून, 2023 के बीच निर्मित XUV400 वाहनों की 3,560 इकाइयों का ब्रेक पोटेंशियोमीटर की अप्रभावी स्प्रिंग
रिटर्न कार्रवाई के लिए निरीक्षण किया जाएगा।
.jpg)
.jpg)
.jpg)