- Back to Home »
- Discussion »
- भाजपा पर भ्रष्टाचरियों को संरक्षण देने व सिंधिया पर गंभीर आरोप लगाकर भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने पार्टी के समस्त पदों से इस्तीफा दिया....
भाजपा पर भ्रष्टाचरियों को संरक्षण देने व सिंधिया पर गंभीर आरोप लगाकर भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने पार्टी के समस्त पदों से इस्तीफा दिया....
Posted by : achhiduniya
31 August 2023
भारतीय जनता पार्टी से नाराज चल रहे कोलारस के विधायक
वीरेंद्र रघुवंशी ने कहा कि वे कांग्रेस में थे मगर ज्योतिरादित्य सिंधिया से दुखी
होकर भाजपा में शामिल हुए थे। सिंधिया भी
बीजेपी में आ गए, जिसकी वजह से उन्हें भाजपा छोड़ना पड़
रही है। रघुवंशी ने कहा कि साढ़े साल तक वे जनता के लिए काम करते आए और विकास के
लिए प्रयास करते रहे मगर सिंधिया समर्थक मंत्री उनके विकास के हर कार्य में रुकावट
पैदा करते रहे। उनके खिलाफ फर्जी एफआईआर तक की कोशिश की गई। इन्हीं सब कारणों के
चलते हुए बीजेपी के प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने इस्तीफा देने के साथ ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थक
मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर और महेंद्र सिंह सिसोदिया पर
गंभीर आरोप लगा दिए। कोलारस से विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने बीजेपी से इस्तीफा देते
हुए 3 साल के कार्यकाल पर असंतोष जताते हुए कहा कि बीजेपी के 3 साल के कार्यकाल में कोलारस में भ्रष्ट्र अधिकारियों की नियुक्ति की गई।
इसे लेकर उनके द्वारा लगातार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पार्टी के वरिष्ठ
नेताओं तक शिकायत भी की गई मगर किसी ने ध्यान नहीं दिया।
वीरेंद्र रघुवंशी ने
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा सिंधिया
के बीजेपी में शामिल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी की रीति और नीति में बदलाव आ
गया है। उनके भ्रष्ट मंत्रियों की वजह से वो बीजेपी से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने प्रद्युमन सिंह तोमर और महेंद्र सिंह
सिसोदिया पर भी गंभीर आरोप लगाए। वीरेंद्र
रघुवंशी ने फिलहाल किसी और पार्टी को ज्वाइन करने की बात नहीं कही है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि वे भविष्य में
कांग्रेस का दामन थाम कर शिवपुरी से चुनाव लड़ सकते हैं।
.jpg)
.jpg)
.jpg)