- Back to Home »
- Crime / Sex »
- आयुर्वेदिक प्रोडक्ट के आड़ में चल रही नशे की फैक्ट्री पर पुलिस ने दी दबिश..
Posted by : achhiduniya
06 August 2023
आयुर्वेदिक बियर एक आयुर्वेदिक सिरप है, जिसमें डाले गए पदार्थों से
प्राकृर्तिक रूप से ऐल्कोहल जनरेट होता है और उसकी मात्रा 12% से कम रखी जाती है। आरोपी इसी बात का फायदा
उठाकर अवैध रूप से सीधे इथेनॉल से तैयार कर नशे की खेप लोगों तक पहुंचा रहे थे। जब
देवभूमि द्वारका पुलिस ने खंभालिया में इनके ट्रक को रोककर जांच की, तो उसमें 4000 बोतलें बरामद हुई, जिसकी वैधता को सिद्ध करने के
लिए आरोपियों के पास कोई कागजात भी नहीं थे। गौरतलब है की गुजरात में देवभूमि
द्वारका पुलिस ने
आयुर्वेदिक बियर की आड़ में चल रहे नशे के बड़े कारोबार का
पर्दाफाश किया। खंभालिया में एक ट्रक और अहमदाबाद जिले के चांगोदर में एक फैक्ट्री
से करीब 7200
नशे की अवैध बोतलों के
साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने फैक्ट्री से रॉ-मटीरियल के तौर पर
इस्तेमाल में लाए जाने वाला 840 लीटर एथेनॉल भी जब्त किया। इस जत्थे से नशे की करीब
25000 बोतलें और बनाई जानी
थीं।
.jpg)
.jpg)
.jpg)