- Back to Home »
- Discussion , Politics »
- नूंह जैसा दंगा करवाने की योजना बना रही भाजपा,कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह
Posted by : achhiduniya
19 August 2023
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह भोपाल के बीएसएस कॉलेज में वकीलों
के कार्यक्रम विधिक विमर्श दिग्विजय सिंह ने
बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, मुझे जानकारी मिल रही है कि भाजपा दंगे कराने की योजना बना रही है, जैसे नूंह में हरियाणा में इन लोगों ने दंगा करवाया था। उस तरह के
दंगे कराने की योजना है। क्योकि भारतीय जनता पार्टी समझती है आज हमारे खिलाफ इतनी
नाराजगी है। इस कार्यक्रम में पहुंचे कमलनाथ ने राज्य की भाजपा सरकार पर
निशाना
साधते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार की कोई सीमा नहीं बची है। वहीं नेता
प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा कि वचन पत्र में वकीलों की मांग रखी जाएगी। वकीलों
ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को लागू करने, पेंशन स्कीम को शुरू
करने, हेल्थ इंश्योरेंस, स्टायपेंड
बढ़ाने और सभी बार एसोसिएशन के बिजली बिल माफ करने की राज्य सरकार से मांग की है। इसी कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह ने कहा कि 2018 में विवेक तन्खा ने कांग्रेस के समर्थन में हजारों वकील खड़े किए, तब जाकर हमने सरकार बनाई। एक बार फिर से वकील हमसे जुड़ रहे हैं।
.jpg)
.jpg)
.jpg)