- Back to Home »
- Politics , State News »
- महाराष्ट्र का माल बटोर लो, खा लो, भाड़ में जाए जनता, भाड़ में जाए किसान..सितंबर में बदलेगी सीएम कुर्सी वडेट्टीवार का दावा
महाराष्ट्र का माल बटोर लो, खा लो, भाड़ में जाए जनता, भाड़ में जाए किसान..सितंबर में बदलेगी सीएम कुर्सी वडेट्टीवार का दावा
Posted by : achhiduniya
19 August 2023
आगामी 31 अगस्त और 1 सितंबर को 26 विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया की तीसरी बैठक मुंबई में आयोजित की जा
रही है। इस बैठक में गठबंधन द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कई नए फैसले लिए जा
सकते हैं। इस बैठक में गठबंधन के प्रमुख नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी,
शरद पवार, उद्धव ठाकरे समेत कई
राज्यों के मुख्यमंत्री भी भाग ले सकते हैं। कांग्रेस
के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने
नागपुर में बड़ा दावा किया है। वडेट्टीवार ने कहा कि महाराष्ट्र की मुख्य कुर्सी
सितंबर में बदल जाएगी। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र में जो चल रहा है, वह कुछ ठीक नहीं चल रहा है। तीन पार्टियों की सरकार
चल रही है।
महाराष्ट्र विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि तीनों महत्वाकांक्षी
हैं। सबको अपनी-अपनी पड़ी है, जितना मिलता उतना बटोर लो, जितना मिलता है उतना
खा लो, भाड़ में जाए जनता, भाड़
में जाए किसान। विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता विजय वडेट्टीवार ने
कहा कि इनको कोई परवाह नहीं है। इनकी सत्ता की भूख काफी ज्यादा बढ़ गई है। यह
सरकार टिकने वाली नहीं है। महाराष्ट्र में अगर सीएम रहते हैं तो एक डीप्टी सीएम
नहीं रहते। डीप्टी सीएम रहते हैं तो सीएम नहीं रहते।
विजय वडेट्टीवार ने आगे कहा
कि मुख्यमंत्री के भोजन पर बुलाने पर उपमुख्यमंत्री जाते नहीं हैं। इसका मतलब आपस
में सब ठीक नहीं है और ऐसा लगता है कि सितंबर तक मुख्य कुर्सी बदलेगी। वडेट्टीवार
ने कहा कि महाराष्ट्र में मुख्य कुर्सी को खतरा है और सितंबर तक ये कुर्सी बदलेगी।
इससे पहले कल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय वाडेट्टिवार ने उद्धव ठाकरे से
मुलाकात की थी। मुंबई में होने वाले इंडिया गठबंधन की बैठक के मद्देनजर ये बैठक
काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)