- Back to Home »
- State News »
- MH-CM शिंदे को डरा-धमकाकर ब्लैकमेल कर विधायक ले रहे मंत्री पद
Posted by : achhiduniya
18 August 2023
महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने हाल ही में सरकार में उनके
मंत्रियों, शीर्ष नेताओं और
अधिकारियों को डिनर पर बलाया था। उनके करीबी विधायक भरत गोगावले ने खुलासा किया है
कि मंत्रालयों के आवंटन के दौरान उनका नाम भी सूची में शामिल था। उन्होंने दावा
किया,शिवसेना के एक विधायक ने सीएम से कहा कि
अगर उसे मंत्री नहीं बनाया गया, तो उसकी पत्नी खुदकुशी कर लेगी। तो सीएम ने मुझे कहा कि उन्हें महिला की
जान बचाना पड़ी। गोगावले ने कहा कि एक और शिवसेना विधायक ने शिंदे के सामने अपनी
बात इसी तरह रखी थी। उन्होंने कहा था कि अगर मंत्रालय नहीं मिला, तो केंद्रीय मंत्री नारायण राणे उन्हें
राजनीतिक रूप से खत्म कर देंगे।
गोगावले ने बताया,इसके बाद यह विधायक मंत्री बने मेरा नाम वेटिंग लिस्ट में आ गया। उन्होंने
खुलुसा किया कि तीसरे विधायक ने शिंदे को डराया कि अगर उन्हें मंत्री नहीं बनाया
गया, तो वह विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे और
सरकार से बाहर आ जाएंगे। गोगावले ने कहा,सीएम के पास ब्लैकमेल करने वाले इन नाराज विधायकों को मंत्री पद देने के
अलावा ज्यादा कोई रास्ते नहीं थे। उन्होंने कहा,जब अजित पवार और उनके विधायकों को मंत्रियों के तौर पर शामिल किया गया तो
तब भी मुझे कहा गया था कि मुझे अजित पवार के साथ शपथ लेनी है। मैंने इंतजार किया, लेकिन किसी ने भी मुझे शपथ लेने को नहीं
कहा। गोगावले के अनुसार, हर बार जब कैबिनेट विस्तार की बात आती है, तो हमारी उम्मीदें बढ़ जाती हैं, लेकिन हमें कुछ नहीं मिलता।
.jpg)
.jpg)