- Back to Home »
- Politics , State News »
- खोके-खोके चिल्लाने वालों के पास कंटेनर है,आगामी लोकसभा चुनाव में दम दिखाने को तैयार MNS प्रमुख राज ठाकरे..
खोके-खोके चिल्लाने वालों के पास कंटेनर है,आगामी लोकसभा चुनाव में दम दिखाने को तैयार MNS प्रमुख राज ठाकरे..
Posted by : achhiduniya
18 August 2023
महाराष्ट्र नव निर्माण
प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि
भगवा पार्टी को पहले अन्य दलों के विधायकों को तोड़े बिना खुद को खड़ा करना चाहिए।
ठाकरे पनवेल में अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे जब उन्होंने
महाराष्ट्र में राजनीतिक दलों में हाल ही में आई फूट का संकेत देते हुए बीजेपी पर
कटाक्ष किया। खोके-खोके चिल्लाने वालों के पास कंटेनर है राज ठाकरे ने शिवसेना (UBT) पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे पर भी निशाना
साधा। राज ठाकरे ने कहा कि वे लोग मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना (शिंदे) के विधायकों पर
खोके-खोके (पैसे) लेने का आरोप लगाते हैं,लेकिन खोके-खोके चिल्लाने वालों के पास कंटेनर
है। इन लोगों ने कोविड महामारी को भी
नहीं छोड़ा है। यही लोग अब दोबारा शिवसेना प्रमुख दिवंगत
बालासाहब ठाकरे के नेता पर वोट मांगने जाएंगे। अगले छह माह में 70 हजार से अधिक घरों तक पहुंचने का लक्ष्य
रखा गया है। साथ ही पार्टी कार्यकर्ता सभी के घर जाकर नागरिकों की समस्याएं भी जान
रहे हैं। कलवा के छत्रपति शिवाजी महाराज
अस्पताल में मरीजों की मौत मामले में भी राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को नगर निगम
आयुक्त से मिलकर इस मौत के संबंध में जवाब मांगने का आदेश दिया है।
मनसे ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मोर्चा बनाना
शुरू कर दिया है और चार सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है, जिनमें से तीन ठाणे जिले में और एक पालघर जिले में है। ठाणे शहर में पार्टी अध्यक्ष
राज ठाकरे की मौजूदगी में प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक में यह फैसला लिया गया। ठाणे
और पालघर जिला अध्यक्ष अविनाश जाधव ने इस रिपोर्ट की पुष्टि की है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)