- Back to Home »
- Discussion , State News »
- लव जिहाद MH-DCM व गृह राज्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कही बड़ी बात..
Posted by : achhiduniya
03 August 2023
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री व गृह राज्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने पूर्व स्पीकर हरिभाऊ बागड़े द्वारा लाए गए ध्यानाकर्षण
प्रस्ताव का जवाब देते हुए विधानसभा को बताया। उन्होंने कहा कि गृह विभाग के
अधिकारी लव जिहाद को रोकने के लिए कुछ अन्य बीजेपी शासित
राज्यों द्वारा लाए गए कानूनों का अध्ययन कर रहे हैं और महाराष्ट्र में भी जल्द ही
इसी तर्ज पर एक कानून बनाया जाएगा। देवेंद्र
फडणवीस ने कहा,इस बीच पुलिस को उन मामलों को संभालने के लिए एक
मानक संचालन प्रक्रिया तैयार करने के लिए कहा जाएगा जहां महिलाओं को फर्जी पहचान
पेश करके धर्म से बाहर शादी करने के लिए धोखा दिया जाता है। फड़णवीस ने कहा सभी पुलिस स्टेशनों को इस मुद्दे पर संवेदनशील बनाया जाएगा और यदि उचित
कार्रवाई नहीं की गई, तो संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई का
सामना करना पड़ेगा। हम राज्य के पुलिस महानिदेशक से ऐसे मामलों से निपटने के लिए
एक एसओपी तैयार करने के लिए कहेंगे।
.jpg)
.jpg)
.jpg)