Posted by : achhiduniya 03 August 2023

ठाणे कॉलेज के नाम से मशहूर बेडेकर कॉलेज में एनसीसी विद्यार्थियों को बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ठाणे कॉलेज को बांदोडकर, बेडेकर और पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के लिए जाना जाता है। यहां अनेक विद्यार्थी नौसेना, वायु सेना, पुलिस भर्ती और आर्मी भर्ती के लिए एनसीसी कैडेट ज्वाइन करते हैं। पुलिस भर्ती, आर्मी भर्ती और वायु सेना में क्या-क्या प्रशिक्षण दिए जाते हैं, इस दौरान छात्रों को उसकी जानकारी इस एनसीसी कैंप के माध्यम से दी जाती है। यहां विद्यार्थियों को सुबह कॉलेज में लेक्चर अटेंड करने के बाद अपना बचा हुआ टाइम एनसीसी कैडेट को देना होता है। कोरोना काल के बाद विद्यार्थियों को एनसीसी कैडेट में सिखाने वाले अधिकारी बेडेकर कॉलेज में नही आ रहे हैं। लिहाजा सीनियर विद्यार्थियों द्वारा ही जूनियर विद्यार्थियों को 
प्रशिक्षण दिया जाता है। इस वायरल वीडियो में जो युवक छात्रों को मार रहा है, वह खुद एनसीसी का सीनियर विद्यार्थी है और वह अपने जूनियर विद्यार्थियों पर बेरहमी से डंडे केवल इसलिए बरसा रहा है ताकि उन्हें ये बता सके कि बैलेंस किस तरीके से संभालना चाहिए। गौरतलब है की ठाणे के बंदोंलकर और जोशी बेडेकर कॉलेज में एनसीसी छात्रों की बेरहमी से पिटाई की गई है। इस घटना को कुछ छात्राओं ने चुपके से कैमरे में कैद कर लिया, जिसके बाद ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद छात्रों और अभिभावकों में हंगामा मच गया है।
इस वीडियो में दिख रहा है कि कुछ छात्रों को सर के बल उल्टा करके एक शख्स, जिसे वीडियो में लड़कियां सीनियर बता रहीं है, बारी-बारी से बेरहमी से मारे जा रहा है। हाथ में मोटी रॉड जैसी चीज लिए एक शख्स छात्रों को इतनी जोर से मार रहा कि वे अपना संतुलन तक खो दे रहे हैं। बेडेकर कॉलेज की प्रिंसिपल सुचित्रा नायक ने बताया कि इसकी जानकारी हमें नहीं मिली कि हमारे कॉलेज में ऐसी कोई घटना हो रही है लेकिन जब वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो हमने फौरन एक्शन लेते हुए सभी विद्यार्थियों से बातचीत करना शुरू कर दिया। इसके अलावा जिस सीनियर विद्यार्थी ने अपने जूनियर विद्यार्थी पर डंडे बरसाया है उस पर हम कार्रवाई कर रहे हैं। 




[बेडेकर कॉलेज की प्रिंसिपल सुचित्रा नायक ]


इसके अलावा बच्चों के परिवार वालों से हमारा निवेदन है कि आप अपने बच्चों को एनसीसी कैडेट से दूर ना रखें। सुचित्रा नाइक ने बताया कि इन छात्रों को बिल्कुल भी चिंता नहीं करनी चाहिए, क्योंकि हम इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं करेंगे। एनसीसी द्वारा किए गए इस दुष्कर्म को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रिंसिपल ने यह भी कहा है कि जिन छात्रों के साथ ऐसी घटना हुई है उन्हें डरना नहीं चाहिए और हमसे आकर मिलना चाहिए और एनसीसी छोड़ने के बारे में सोचना भी नहीं चाहिए।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एक्शन,6 हिरासत में, टिन्नू यादव की तलाश जारी।@ बंगाल विधानसभा में सोमवार को पेश किया जा सकता है UCC बिल -सूत्र।@ छत्तीसगढ़ में UCC का ड्राफ्ट तैयार करेगी देसाई समिति, साय सरकार ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया।@ पटना में खान सर के कोचिंग में शॉर्ट सर्किट, चिंगारी देख क्लासरूम से भागे छात्र।@ बिहार ड्राइविंग लाइसेंस के नियम में बदलाव, अब ट्रेनिंग सर्टिफिकेट होगा अनिवार्य।@ भरत तिवारी केस के आरोपी SDPO पर 19 साल पहले भी लगा था गलत एनकाउंटर का आरोप, क्लीन चिट पर मानवाधिकार था असहमत। @ पाइल्स का ऑपरेशन कराने के बाद युवक की मौत- रायगढ़ के खरसिया अस्पताल में परिजनों ने डॉक्टरों पर उठाए सवाल।@ नीट यूजी 2026: री-नीट की आंसर-की का 22 लाख छात्रों को इंतजार, फिजिक्स के इन 2 सवालों पर फंसा पेंच।@ कोचिंग संचालकों ने अनिश्चितकालीन बंद का किया ऐलान- शिवपुरी में फायर सेफ्टी नियमों पर स्पष्ट गाइडलाइन की मांग।@ दिल्ली में लगेंगे 25 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट वाले सुपर स्टेशन! मेट्रो स्टेशन और बाजारों में बनेंगे EV हब। @ उज्जैन में मुहर्रम के जुलूस में स्टंट, क्रेन से कार लटकाकर आसमान में 40 फीट ऊपर किया ब्लास्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -