- Back to Home »
- Crime / Sex , Discussion »
- सरकार की नाकामी और मुस्लिमों की जिहादी मानसिकता से नूंह और मेवात में हुई हिंसा.. VHP
Posted by : achhiduniya
02 August 2023
विश्व
हिंदू परिषद (VHP) के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट आलोक कुमार ने कहा, मैं
समझता हूं कि मुसलमानों की एक समस्या है, जिहाद की एक धारणा है। ये यात्रा हर साल निकलती थी, पहली बार
ये नहीं निकली है। उन लोगों ने इस बार काफी व्यवस्था की थी, उन्होंने
अवैध हथियार और लाठी-डंडे रखे थे। जिसके बाद एक बड़ा हमला उन्होंने किया। इसके
पीछे मैं हरियाणा सरकार की नाकामी को मानता हूं।क्योंकि इसकी जानकारी पहले से थी। वीएचपी
नेता ने कहा कि हमारी गाड़ियां जो भटकर किसी दूसरी तरफ भी चली गई थीं, वहां भी
![]() |
| [VHP इंटरनेशनल प्रेसिडेंट आलोक कुमार] |
लोगों के झुंड हमले के लिए तैयार थे। मुझे लगता है कि पिछली बार के मुकाबले
पुलिसबल काफी कम थे। ज्यादातर पुलिसकर्मी छुट्टी पर थे। उन्होंने कहा कि नूंह की
घटना के आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार नहीं किया गया तो असंतोष को रोकना मुश्किल
होगा। हिंदू समाज गुस्से में है। इसकी जिम्मेदारी हिंसा को शुरू करने वालों की
होगी। मोनू मानेसर के वीडियो को लेकर वीएचपी नेता आलोक कुमार ने कहा कि ये वीडियो
पिछले साल का है। इसे देखना होगा कि इस वीडियो को किसने डाला। मान भी लीजिए कि
मोनू उस यात्रा में आ रहा था, तो इससे हिंसा करना उचित होगा? क्या
बच्चों और महिलाओं पर पत्थर फेंकना उचित है? इस तरह की बहानेबाजी से काम नहीं चलेगा।
.jpg)
.jpg)
.jpg)